पीएम मोदी के काफिले से हटीं बाकी गाड़ियां, सेफ्टी के लिए चुनी गईं सिर्फ ये 2 SUVs, आखिर क्या है इनकी खासियत

PM Modi Convoy Reduced: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में हाल में दिखा बदलाव लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. पहले लंबा कारकेड नजर आता था, लेकिन अब सिर्फ दो खास SUVs दिखाई दीं. सवाल यही है कि आखिर सेफ्टी के लिए इन्हीं गाड़ियों पर भरोसा क्यों किया गया और इनमें ऐसा क्या अलग है.

PM Modi Convoy Reduced: हाल ही में फ्यूल बचाने की अपील के बाद एक दिलचस्प बदलाव देखने को मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले से जुड़ा एक नया वीडियो सामने आया है. दिल्ली में उनका कारकेड पहले के मुकाबले काफी छोटा नजर आ रहा है. जहां पहले पीएम के काफिले में 10 से ज्यादा गाड़ियां शामिल होती थीं, वहीं अब इसे घटाकर सिर्फ दो एसयूवी तक सीमित कर दिया गया है. एक Range Rover और दूसरी Toyota Fortuner.

ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर इतने लंबे काफिले में से सिर्फ यही दो गाड़ियां क्यों चुनी गईं? इन दोनों एसयूवी में ऐसी क्या खासियत है कि इन्होंने बाकी गाड़ियों की जगह ले ली? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह.

Range Rover की खासियत

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रधानमंत्री के काफिले की दो गाड़ियों में से एक के तौर पर रेंज रोवर सेंटिनल नजर आ रही है. यह सिर्फ अपनी दमदार मौजूदगी के लिए नहीं, बल्कि बेहद हाई-लेवल सेफ्टी के लिए भी जानी जाती है. आम दिनों में भी यह SUV प्रधानमंत्री के काफिले का अहम हिस्सा रहती है और इसका खास आर्मर्ड वर्जन यूज किया जाता है.

सेफ्टी की बात करें तो यह SUV किसी चलते-फिरते किले से कम नहीं है. इसमें VR8-लेवल बैलिस्टिक प्रोटेक्शन मिलता है. यानी यह 7.62 mm की आर्मर-पियर्सिंग गोलियों का सीधा सामना कर सकती है. इतना ही नहीं, इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 15 kg TNT के बराबर धमाके को भी झेल सकती है. साथ ही ऊपर या नीचे से होने वाले ग्रेनेड हमलों से भी सेफ्टी देती है.

इन जबरदस्त सेफ्टी फीचर्स के अलावा इसमें फायर सप्रेशन सिस्टम, धुएं या गैस हमले से बचाने के लिए अलग ऑक्सीजन सप्लाई और इमरजेंसी के समय यूज होने वाला पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी दिया गया है. खास बात यह है कि इतनी मजबूत सेफ्टी के साथ इसके केबिन में लग्जरी फीचर्स का भी पूरा ध्यान रखा गया है.

Toyota Fortuner की खासियत

ऑटोमोबाइल की दुनिया में जापानी SUV को भरोसेमंद गाड़ियों में गिना जाता है. भारत में इस SUV की पॉपुलैरिटी भी काफी मजबूत है. यही वजह है कि यह SUV देश के प्रधानमंत्री के काफिले का भी हिस्सा है. पीएम की सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए इस गाड़ी को खास सेफ्टी फीचर्स और एक्स्ट्रा प्रोटेक्शन से लैस किया जाता है.

भारतीय बाजार में यह SUV दो इंजन ऑप्शन के साथ आती है. इसका पेट्रोल वर्जन 2.7-लीटर इंजन के साथ मिलता है, जो 166 hp की ताकत देता है. इसमें सिर्फ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है. वहीं डीजल मॉडल में 2.8-लीटर इंजन दिया गया है, जो 204 hp की पावर जनरेट करता है. खास बात यह है कि डीजल वेरिएंट में मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलते हैं. अगर 4WD यानी फोर-व्हील ड्राइव चाहिए, तो यह सुविधा सिर्फ डीजल वेरिएंट में ही मौजूद है.

यह भी पढ़ें: 23+ kmpl माइलेज, 360 डिग्री कैमरा… कीमत ₹8.15 लाख, टाटा की इस डीजल कार का कोई मुकाबला नहीं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >