इस मदर्स डे मां के लिए खरीदें ये शानदार Electric Scooters, स्टाइल के साथ मिलेगा कम्फर्ट

Mothers Day 2026: इस मदर्स डे अगर आप मां को ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो स्टाइलिश होने के साथ रोजाना काम भी आए, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर बढ़िया ऑप्शन हैं. बेहतर रेंज, आसान राइडिंग और आरामदायक डिजाइन वाले कई मॉडल बाजार में मौजूद हैं. आइए देखते हैं उन्हें.

इस साल मदर्स डे 10 मई को मनाया जाएगा. अगर आप अपनी मां को कोई ऐसा गिफ्ट देना चाहते हैं जो सिर्फ खास ही नहीं बल्कि रोजमर्रा में काम भी आए, तो इलेक्ट्रिक स्कूटर एक शानदार ऑप्शन हो सकता है. आजकल भारत में EV मार्केट तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी वजह से कई भरोसेमंद कंपनियां बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स ऑफर कर रही हैं.

लेकिन मां के लिए स्कूटर चुनते समय सिर्फ लुक्स नहीं, बल्कि कंफर्टेबल सीट, आसान राइडिंग, अच्छी रेंज और भरोसेमंद परफॉर्मेंस जैसी चीजों का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी होता है. अब आइए देखते हैं ऐसे ही कुछ बेहतरीन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, जो मदर्स डे पर एक शानदार गिफ्ट बन सकते हैं.

TVS iQube

कंपनी इस स्कूटर को तीन वेरिएंट्स (iQube, iQube S और iQube ST) में बेचती है, ताकि अलग-अलग जरूरत वाले लोगों को सही ऑप्शन मिल सके. इस स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसकी रेंज है. बैटरी पैक के हिसाब से यह करीब 94km से लेकर 212km तक की रेंज देने का दावा करता है. यानी चाहे रोजाना शहर के अंदर छोटे-छोटे काम हों या फिर लंबा डेली कम्यूट, iQube हर तरह के यूज के लिए फिट बैठता है. वहीं कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 94,999 रुपये है, जो टॉप वेरिएंट में 1.61 लाख रुपये तक जाती है.

Ather Rizta

इस स्कूटर को खासतौर पर फैमिली यूज को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इसलिए इसमें कम्फर्ट और प्रैक्टिकलिटी दोनों का अच्छा बैलेंस मिलता है.स्कूटर में लंबी और आरामदायक सीट दी गई है. कंपनी के मुताबिक, यह स्कूटर एक बार चार्ज करने पर करीब 123km से 159km तक की रेंज दे सकता है. इसकी कीमत लगभग 1.04 लाख रुपये से शुरू होकर 1.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

Bajaj Chetak C2501

यह इलेक्ट्रिक स्कूटर मेटल बॉडी के साथ आता है, जिससे इसका लुक ज्यादा प्रीमियम लगता है. इस स्कूटर में 2.5 kWh की बैटरी दी गई है, जो 2.2 kW इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देती है. कंपनी का दावा है कि यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 113km तक की रेंज दे सकता है. वहीं चार्जिंग की बात करें, तो बैटरी 0 से 80 परसेंट तक सिर्फ 2 घंटे 25 मिनट में चार्ज हो जाती है.

Suzuki e-Access

इस स्कूटर में 3.07 kWh की Lithium Iron Phosphate (LFP) बैटरी दी गई है. यह एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 95km तक की रेंज देने का दावा करती है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें 4.1 kW का इलेक्ट्रिक मोटर मिलता है, जो 15 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. पोर्टेबल चार्जर की मदद से इसकी बैटरी 0 से 80 परसेंट तक सिर्फ 4 घंटे 30 मिनट में चार्ज हो जाती है. वहीं कीमत की बात करें तो Suzuki e-Access की एक्स-शोरूम कीमत 1.88 लाख रुपये हैं.

यह भी पढ़ें: Bajaj Chetak Hydrogen Scooter: अब पानी से चलेगा स्कूटर? 280Km रेंज वाले नए चेतक ने बढ़ाई हलचल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >