Toyota Fortuner को चुनौती देने आई MG Majestor, जानिए कीमत और खासियत

MG Majestor भारत में 40.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हो गई है. नई फ्लैगशिप SUV में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन, 4×4 सिस्टम, Level 2 ADAS, 360-डिग्री कैमरा और 12.3-इंच ड्यूल स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलते हैं. इसका सीधा मुकाबला Toyota Fortuner से होगा.

JSW MG Motor India ने भारतीय बाजार में अपनी नई फ्लैगशिप SUV MG Majestor को लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत 40.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. MG Majestor कंपनी की नई ICE-पावर्ड फ्लैगशिप SUV होगी, जो अब MG Gloster की जगह लेगी. भारतीय बाजार में इसका मुकाबला Toyota Fortuner, Jeep Meridian, Volkswagen Tayron और Skoda Kodiaq जैसी फुल-साइज 3-रो SUV से होगा.

MG Majestor की कीमत

कंपनी ने फिलहाल इसे दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया है:

  • 4×2 AT : 40.99 लाख रुपये
  • 4×4 AT : 44.99 लाख रुपये

कीमत के मामले में MG Majestor कई कॉम्पिटिटर्स SUVs को कड़ी टक्कर देती नजर आती है. टॉप-स्पेक 4×4 डीजल ऑटोमैटिक वेरिएंट की बात करें तो यह Toyota Fortuner Legender और Fortuner GR-S से सस्ती है.

डिजाइन और रोड प्रेजेंस

डिजाइन की बात करें, तो MG Majestor का लुक काफी बोल्ड और बॉक्सी रखा गया है. SUV में बड़ी फ्रंट ग्रिल, वर्टिकली स्टैक्ड LED हेडलाइट्स और Eyebrow-Style LED DRLs दिए गए हैं. इसके बंपर में सिल्वर स्किड प्लेट भी मिलती है, जो इसे रग्ड लुक देती है. SUV में 19-इंच ड्यूल-टोन अलॉय व्हील्स और साइड स्टेप्स भी दिए गए हैं. पीछे की तरफ Connected LED Tail Lights और Morris Garages ब्रांडिंग देखने को मिलती है. रियर बंपर पर ड्यूल एग्जॉस्ट टिप्स दिए गए हैं, जो इसके स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाते हैं.

दमदार इंजन और ऑफ-रोडिंग क्षमता

नई MG Majestor में 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया गया है. यह वही इंजन है, जो MG Gloster के हाई-स्पेक वेरिएंट्स में इस्तेमाल किया जाता है. यह इंजन 215hp की पावर और 478.5Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन को 8-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. SUV में 4WD (Four-Wheel Drive) सिस्टम और लो-रेंज मोड भी मिलता है, जिससे ऑफ-रोडिंग क्षमता बेहतर हो जाती है. इसके अलावा, SUV में तीन लॉकिंग डिफरेंशियल्स और कई ड्राइविंग मोड्स दिए गए हैं, जिनमें Snow, Rock, Sand, Mud और Normal शामिल हैं.

केबिन और फीचर्स

MG Majestor का केबिन प्रीमियम ब्लैक थीम के साथ आता है, जिसमें सिल्वर एक्सेंट्स दिए गए हैं. डैशबोर्ड पर 3-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और दो बड़े 12.3-इंच डिस्प्ले मिलते हैं. इनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है. SUV को 6-सीटर और 7-सीटर लेआउट में पेश किया गया है. इसमें लेदरेट अपहोल्स्ट्री स्टैंडर्ड दी गई है.

प्रीमियम फीचर्स की बात करें तो, टॉप Savvy ट्रिम में कई मिलते हैं. जैसे-

  • Panoramic Sunroof
  • 12-स्पीकर JBL Studio ऑडियो सिस्टम
  • Powered Tailgate
  • 3-Zone Climate Control
  • 360-डिग्री कैमरा
  • Dual Wireless Phone Charger
  • 12-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट
  • Ventilated और Massage Front Seats
  • 64-कलर Ambient Lighting

साइज और ऑफ-रोडिंग स्पेसिफिकेशन

नई MG Majestor का ग्राउंड क्लीयरेंस 219mm है, जबकि इसकी Water Wading Capacity 810mm तक है. SUV का व्हीलबेस 2,950mm, लंबाई 5,046mm, चौड़ाई 2,016mm और ऊंचाई 1,870mm है. दमदार इंजन, प्रीमियम फीचर्स और शानदार रोड प्रेजेंस के साथ MG Majestor भारतीय बाजार में फुल-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत दावेदारी पेश कर सकती है.

यह भी पढ़ें: नई Tata Tiago और Tata Tiago EV कल होगी लॉन्च, जानिए क्या होगा खास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >