JIO 5G SIM Home Delivery: जियो का 5जी सिम घर मंगाने का ये है आसान तरीका

PM Modi 1 अक्टूबर को दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस में 5जी सेवाओं का उद्घाटन करेंगे. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो 5जी को लेकर आगे चल रही है. जियो के अलावा एयरटेल, वोडाफोन और गौतम अडानी की कंपनी ने भी 5जी स्पेक्ट्रम खरीदे हैं. हम बताते हैं कि जियो 5G सिम आप किस तरह घर पर मंगवा सकते हैं.

Jio 5G Sim Card Home Delivery: 5G का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है. भारत में 5जी सेवाएं 1 अक्टूबर, 2022 को शुरू होने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दिल्ली के प्रगति मैदान में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (India Mobile Congress) में 5जी सेवाओं का उद्घाटन (5G In India) करेंगे. इससे पहले, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि भारत अक्टूबर तक 5G सेवाओं के रोलआउट (5G Roll Out In India) के लिए कमर कस रहा है और लॉन्च के बाद 5जी सेवाएं बढ़कर अगले दो से तीन वर्षों में देश के हर हिस्से में पहुंच जाएंगी.

जियो की 5जी तैयारी

मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) देश में 5जी रोलआउट को लेकर आगे चल रही है. हालांकि जियो के अलावा एयरटेल, वोडाफोन और गौतम अडानी की कंपनी ने भी 5जी स्पेक्ट्रम खरीदे हैं. जियो (Jio) की तरफ से भी कहा जा चुका है कि वह दिवाली तक 5G सेवाएं शुरू कर देगी. ऐसे में अगर आप जियो यूजर हैं और 5G सेवाओं का आनंद उठाना चाहते हैं, तो हम आपको बताते हैं कि जियो 5G सिम (Jio 5G SIM) को आप किस तरह घर पर मंगवा सकते हैं.

Also Read: 5G लॉन्च से पहले JIO का नया SIM खरीदने की मची होड़, जानें दूसरी कंपनियों का हाल
Jio 5G SIM की होम डिलीवरी का प्रॉसेस

जियो यूजर्स घर बैठे जियो 5G सिम कार्ड पा सकते हैं. इसके लिए एक बहुत आसान प्रक्रिया अपनानी होगी. सबसे पहले रिलायंस जियो की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और फिर वहां दिए ‘गेट जियो सिम’ के ऑप्शन पर क्लिक करें. अब अपना नाम और अपना फोन नंबर रजिस्टर करें और उसके बाद दिये फॉर्म की डीटेल्स को भरें. फॉर्म भरने के बाद मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी (OTP) आयेगा. अब पूछा जाएगा कि प्रीपेड सिम कार्ड लेना है या पोस्टपेड. अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार ऑप्शन चुन लें.

जियो सिम कार्ड की होम डिलीवरी ऐसे कराएं

ऊपर के सारी डीटेल भरने और प्रीपेड या पोस्टपेड चुनने के बाद वेबसाइट पर आपसे पूछा जाएगा कि सिम कार्ड की डिलीवरी किस पते पर करानी है. यहां आपको अपना एड्रेस डालना है. ध्यान इस बात का रखना है कि यह वही एड्रेस हो, जो आपके आधार कार्ड पर है. इसके बाद आपके दरवाजे तक जियो का सिम कार्ड आसानी से डिलीवर हो जाएगा.

Also Read: Jio Recharge: 900 से कम में 336 दिनों की डेटा-कॉलिंग

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >