हाल ही में WhatsApp ने एक नया अपडेट रोलआउट किया है, जिससे Apple CarPlay पर इसका सपोर्ट पहले से ज्यादा बेहतर हो गया है. इस नए अपडेट से ड्राइविंग के दौरान यूजर्स आसानी से कॉल रिसीव कर सकते हैं और मैसेज का जवाब दे सकते हैं, वो भी सीधे कार की स्क्रीन से. इसका मकसद ड्राइवर का ध्यान सड़क पर बनाए रखना और कम से कम डिस्ट्रैक्शन के साथ कम्युनिकेशन को आसान बनाना है.
यूजर्स को नेविगेट करने में होगी आसानी
नए अपडेट के साथ WhatsApp का इंटरफेस भी ज्यादा साफ और ऑर्गनाइज्ड हो गया है. इसमें चैट्स और कॉल्स को एक सिंपल लेआउट में दिखाया जाता है, जिससे यूजर्स को नेविगेट करने में आसानी होती है. पहले WhatsApp CarPlay के साथ काम करता था, लेकिन वह काफी लिमिटेड था और ज्यादातर वॉयस कमांड्स पर डिपेंड रहता था. अब यह एक्सपीरियंस काफी हद तक फोन जैसा हो गया है, लेकिन ड्राइविंग के हिसाब से ऑप्टिमाइज किया गया है.
नए फीचर्स और क्या हुआ बेहतर
इस अपडेट के बाद यूजर्स को कार की स्क्रीन पर ही हाल के चैट्स और कॉल हिस्ट्री देखने का ऑप्शन मिलता है. इसके अलावा, फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के लिए एक अलग सेक्शन भी दिया गया है, जिससे अक्सर बात करने वाले लोगों तक जल्दी पहुंचा जा सकता है.
इसमें WhatsApp ने क्विक बटन भी जोड़े हैं, जिनकी मदद से यूजर्स वॉयस टाइपिंग के जरिए मैसेज भेज सकते हैं या एक टैप में कॉल शुरू कर सकते हैं. यह फीचर्स ड्राइविंग के दौरान ध्यान भटकने से बचाते हैं और यूजर एक्सपीरियंस को ज्यादा सुरक्षित और आसान बनाते हैं.
WhatsApp को Apple CarPlay पर इस्तेमाल करने के लिए जरूरी शर्तें
WhatsApp को Apple CarPlay के जरिए इस्तेमाल करने से पहले कुछ जरूरी शर्तों का ध्यान रखना होगा. यूजर के पास iPhone 5 या उससे नया मॉडल होना चाहिए. कार में Apple CarPlay का सपोर्ट होना जरूरी है, चाहे वह वायरड हो या वायरलेस.
इसके अलावा, iPhone में iOS 26.4 या उससे नया वर्जन होना चाहिए और WhatsApp को App Store से लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करना जरूरी है. साथ ही Siri का ऑन होना जरूरी है और WhatsApp पर Face ID या Touch ID एक्टिव नहीं होना चाहिए.
Apple CarPlay में WhatsApp कैसे इस्तेमाल करें
- सबसे पहले अपने iPhone को Apple CarPlay के जरिए कार से कनेक्ट करें.
- अगर कार की स्क्रीन पर कोई परमिशन मांगी जाए, तो Allow या Use CarPlay पर टैप करें.
- इसके बाद कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर WhatsApp का आइकन खोजें.
- अगर यह दिखाई नहीं देता, तो अपने iPhone में Settings में जाएं.
- फिर General और CarPlay ऑप्शन खोलें.
- यहां अपनी कार को सेलेक्ट करें, Customize पर टैप करें और WhatsApp को लिस्ट में ऊपर की ओर ड्रैग करें.
अब आप सीधे कार की स्क्रीन से कॉल रिसीव कर सकते हैं और मैसेज का जवाब दे सकते हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान कम्युनिकेशन आसान और सुरक्षित हो जाता है.
यह भी पढ़ें: Google Maps से तुरंत ढूंढें अपने नजदीकी Aadhaar Centre, जानें आसान तरीका
