Social Media इनफ्लुएंसर्स के लिए सरकार लायेगी Guidelines, जुर्माने का भी होगा प्रावधान

Social Media Influencer Guideline: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. इन दिशानिर्देशों के दायरे में सेलिब्रिटीज भी आयेंगे. इन नियमों का पालन सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज को करना होगा.

Social Media New Guideline: सोशल मीडिया पर लोगों को प्रभावित करनेवालों, यानी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स (Social Media Influencers) और सोशल मीडिया पर एक्टिव सेलिब्रिटीज के लिए सरकार गाइडलाइन जारी करने जा रही है. इसके तहत सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सरकारी दिशानिर्देशों का पालन करना होगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो आनेवाले 15 दिनों में संबंधित गाइडलाइन जारी कर दिये जाएंगे.

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज होंगे दायरे में

खबरों की मानें, तो इन दिशानिर्देशों के दायरे में सेलिब्रिटीज भी आयेंगे. इन नियमों का पालन सभी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और सेलिब्रिटीज को करना होगा. यही नहीं, सरकार ने इन नियमों का पालन नहीं करनेवालों पर जुर्माना लगाने की भी तैयारी कर ली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय की ओर से इन दिशानिर्देशों को जारी करने की तैयारी चल रही है. इसमें यह बताया जाएगा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स को क्या करना है और क्या नहीं.

Also Read: WhatsApp ने बैन कर दिये लाखों अकाउंट्स, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे यह गलती?

पैसे लेकर सोशल मीडिया पर ब्रांड प्रोमोशन पर कड़ाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बड़ी फैन फॉलोइंग वाले कई सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स, इंस्टाग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लैटफाॅर्म्स पर प्रोडक्ट इंडोर्समेंट के लिए पैसे लेते हैं. नये नियमों के तहत सरकार ने अब उन्हें दिशानिर्देशों के दायरे में लाने की तैयारी की है. गाइडलाइन्स के तहत अगर किसी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ने किसी ब्रांड का पैसे लेकर प्रचार किया है, तो उन्हें उस ब्रांड के साथ अपने जुड़ाव का ऐलान करना होगा. यही नहीं, नये नियमों के तहत पैसे लेकर किसी ब्रांड का प्रचार करने पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर को अपनी पोस्ट में डिस्क्लेमर डालना होगा.

Also Read: Social Media Apps चुपके से बटोर रहे आपका डेटा, इसका असर जानते हैं आप?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >