Google में छंटनी के बीच CEO सुंदर पिचाई को हुई 1855 करोड़ की कमाई

Google CEO Sundar Pichai Salary – गूगल के 44 वर्षीय भारतवंशी सीईओ सुंदर पिचाई ने साल 2022 में लगभग 226 मिलियन डॉलर यानी 1855 करोड़ रुपये का वेतन उठाया है.

Google CEO Sundar Pichai Salary: टेक जगत की दिग्गज कंपनी गूगल एक तरफ जहां कॉस्ट-कटिंग के नाम पर अपने कर्मचारियों की सैलरी में कटौती और छंटनी कर रहा है, वहीं उसके सीईओ ने पिछले साल लगभग 19 अरब रुपये कमाई कर डाली है. दरअसल, गूगल के 44 वर्षीय भारतवंशी सीईओ सुंदर पिचाई ने साल 2022 में लगभग 226 मिलियन डॉलर यानी 1855 करोड़ रुपये का वेतन उठाया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह रकम सामान्य कर्मचारी के वेतन से लगभग 800 गुना अधिक है.

छंटनी के दौर में इतना वेतन!

अल्फाबेट और दूसरी प्रमुख आईटी कंपनियों में छंटनी की लहर के बाद गूगल सीईओ को इतना बड़ा वेतन पैकेज मिलना इंडस्ट्री में एक संवेदनशील विषय बन गया है. बता दें, गूगल की मूल कंपनी अल्फाबेट वैश्विक स्तर पर नौकरियों में कटौती कर रही है. कैलिफोर्निया स्थित कंपनी माउंटेन व्यू ने जनवरी में घोषणा की थी कि दुनियाभर में 12,000 नौकरियों में कटौती की जाएगी, जो उसके वैश्विक कर्मचारियों के 6 प्रतिशत के बराबर है. वहीं, इस महीने की शुरुआत में छंटनी पर विवाद के बाद सैकड़ों गूगल कर्मचारियों ने कंपनी के लंदन कार्यालय से नौकरी छोड़ दी थी.

Also Read: Google Doodle: क्लाइमेट चेंज पर गूगल ने बनाया डूडल, जानें क्या है इसकी खासियत और हम कैसे कर सकते हैं मदद?
स्टॉक अवार्ड से बढ़ी कमाई

गूगल सीईओ को हुई इस धुआंधार कमाई के पीछे की वजह 218 मिलियन डॉलर (लगभग 1787 करोड़ रुपये ) का त्रैवार्षिक स्टॉक अवार्ड को बताया जा रहा है. आपको बता दें कि गूगल स्टॉक अवार्ड तीन साल के अंतराल पर देती है और इसके पहले पिचाई को 2019 में इसी तरह का पैकेज दिया गया था, जो 281 मिलियन डॉलर था. गूगल की पैरेंट कंपनी के शुक्रवार को फाइलिंग के अनुसार, सुंदर पिचाई को जब स्टॉक अवार्ड नहीं मिला था, तब उनके वेतन की तुलना पिछले साल 6.3 मिलियन डॉलर से हुई थी. पिछले तीन सालों में उनकी सैलरी 2 मिलियन डॉलर पर स्थिर थी.

पिचाई के नेतृत्व में गूगल का बिजनेस बढ़ा

गूगल की कंपेनसेशन कमिटी ने इतना भारी-भरकम वेतन सीईओ के पद पर उनका प्रमोशन और कई प्रॉडक्ट्स की कामयाब लॉन्चिंग के लिए दिया है. पिचाई के नेतृत्व में गूगल को अपने प्रमुख विज्ञापनों एवं यूट्यूब बिजनेस से मुनाफा हुआ. इस दौरान कंपनी ने क्लाउड कंप्यूटिंग, मशीन लर्निंग और हार्डवेयर में भी इनवेस्ट किया है. वहीं, कंपनी ने बताया है कि स्टॉक अवार्ड के कारण पिचाई को वेतन इतना ज्यादा मिला है. उनकी सैलरी में लगभग 218 मिलियन डॉलर यानी 17.88 अरब रुपये स्टॉक अवार्ड के शामिल हैं.

Also Read: Google vs ChatGPT: सर्च इंजन को AI से जोड़कर चैटजीपीटी को टक्कर दे पाएगा गूगल?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >