नौकरियां लील रहे कोरोना काल में इस कंपनी ने किया हजारों भर्तियों का ऐलान

e commerce company amazon hires 75000 people amidst lockdown for home delivery and warehouse jobs कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लागू किये गये 21 दिनों के लॉकडाउन को अब सरकार ने 3 मई तक बढ़ा दिया है. इस देशबंदी से एक ओर जहां सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी और वेतन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, वहीं अमेजन डॉट कॉम 75000 लोगों को नौकरी से जुड़ने का मौका दे रहा है. हाल में अमेजन डॉक काॅम ने घोषणा की है कि वह जल्द ही वेयरहाउस स्टाफ से लेकर डिलीवरी ड्राइवर तक के कुल 75000 पदों पर बहाली करेगा.

Amazon Hires 75000 people amidst lockdown for home delivery and warehouse jobs : कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में लागू किये गये 21 दिनों के लॉकडाउन को अब सरकार ने 3 मई तक बढ़ा दिया है.

इस देशबंदी से एक ओर जहां सैकड़ों कर्मचारियों की नौकरी और वेतन पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं, वहीं अमेजन डॉट कॉम 75000 लोगों को नौकरी से जुड़ने का मौका दे रहा है. हाल में अमेजन डॉट काॅम ने घोषणा की है कि वह जल्द ही वेयरहाउस स्टाफ से लेकर डिलीवरी ड्राइवर तक के कुल 75000 पदों पर बहाली करेगा.

Also Read: 2025 तक भारत में 10 लाख नौकरियां देगी ग्लोबल ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन

लॉकडाउन की वजह से लोगों ने लंबे समय तक क्वारेंटाइन में रहने के डर से अपने घरों में आवश्यक सामग्री काे स्टोर करना शुरू कर दिया है. लोगों के इस व्यवहार के चलते कई इलाकों में किराने की दुकानें अब खाली होने लगी हैं. ऐसे में कंपनी खाद्य पदार्थ और हाइजीन से संबंधित आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाये रखने का हर संभव प्रयास कर रही है. इसके लिए कंपनी को अपनी होम डिलीवरी सेवा को बढ़ाने की आवश्यकता पड़ रही है.

ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन ने महामारी के दौरान विश्व स्तर पर अपने कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने के लिए 500 मिलियन डॉलर खर्च करने की योजना बनायी है, जबकि बीते वर्ष कंपनी ने हायरिंग में 350 मिलियन डॉलर ही खर्च किये थे.

Also Read: लॉकडाउन में हर दिन पेटीएम गेम्स से जुड़ रहे हैं 75000 नये यूजर

इससे पहले भी लॉकडाउन में होम डिलीवरी सेवा की बढ़ती मांग को देखते हुए कंपनी 1,00,000 वेयरहाउस और डिलीवरी कर्मचारियों की भर्ती कर चुकी है. ग्राहकों की मांग को देखते हुए कंपनी ने एक बार फिर 75000 लोगों को नौकरी पर रखने का फैसला किया है.

कंपनी ने हाल में एक ब्लॉग पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है कि हम जानते हैं कि देश में आयी इस आपदा ने हॉस्पिटैलिटी, रेस्टोरेंट, ट्रैवल व अन्य कई क्षेत्रों से जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से भारी नुकसान पहुंचाया है. ऐसे में यदि कोई हमारी कंपनी का हिस्सा बनना चाहता है, तो हम तहे दिल से उसका स्वागत करते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >