BMW Mini John Cooper Works हैचबैक भारत में लॉन्च, इसकी कीमत और खूबियां जनकर कहेंगे - वाह!

BMW Mini John Cooper Works launch price specs: जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच का सीमित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 46.9 लाख रुपये है. बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक बयान में कहा कि सीमित संस्करण का मॉडल मिनी जॉन कूपर वर्क्स जीपी से प्रेरित है और इसे पूरी तरह निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में पेश किया गया है.

BMW Mini John Cooper Works launch price specs: जर्मनी की लक्जरी कार कंपनी बीएमडब्ल्यू ने भारत में मिनी जॉन कूपर वर्क्स हैच का सीमित संस्करण पेश किया, जिसकी शोरूम कीमत 46.9 लाख रुपये है.

बीएमडब्ल्यू इंडिया ने एक बयान में कहा कि सीमित संस्करण का मॉडल मिनी जॉन कूपर वर्क्स जीपी से प्रेरित है और इसे पूरी तरह निर्मित इकाई (सीबीयू) के रूप में पेश किया गया है.

कंपनी ने बताया कि बुकिंग के लिए इसकी सिर्फ 15 इकाइयां उपलब्ध हैं और इसे ‘शॉप मिनी डॉट इन’ नाम की वेबसाइट पर बुक किया जा सकता है.

Also Read: BMW ने भारत में पेश की 99.9 लाख रुपये की SAV X3 M

इस पेशकश पर टिप्पणी करते हुए बीएमडब्ल्यू ग्रुप इंडिया के अध्यक्ष विक्रम पाहा ने कहा, विरासत, विशिष्टता और प्रदर्शन के एक अद्वितीय संयोजन के साथ मिनी जॉन कूपर वर्क्स अपने आप में बेजोड़ है.

यह गाड़ी दो लीटर पेट्रोल इंजन द्वारा संचालित है और 6.1 सेकंड में शून्य से 100 किमी प्रति घंटा तक रफ्तार दे सकती है.

Also Read: Audi Q2 : आ गई ऑडी की सबसे सस्ती कार, कम दाम में मिलेंगी दमदार SUV की खूबियां

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >