भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. वहीं, नई कारें खरीदना भी पहले से ज्यादा महंगा हो गया है. ऐसे में अब इलेक्ट्रिक कार (EV) ऑप्शन बन रहा है. भले ही EV खरीदने में शुरुआत में ज्यादा पैसे खर्च होते हैं, लेकिन इसे चलाने का खर्च पेट्रोल-डीजल वाली कार के मुकाबले काफी कम पड़ता है. इसके अलावा, भविष्य में पेट्रोल में एथेनॉल कितना मिलाया जाएगा, इसे लेकर भी लोगों के मन में कई सवाल हैं. अगर आपको भी 5 लोगों के परिवार के लिए एक इलेक्ट्रिक MPV चुननी हो, तो भारत में मिलने वाली इन 4 इलेक्ट्रिक MPVs पर नजर डाल सकते हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Kia Carens Clavis EV
Kia Carens Clavis EV को कंपनी ने दो बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया है. इसमें 42 kWh और 51.4 kWh बैटरी पैक मिलते हैं. 42 kWh बैटरी वाला वेरिएंट 132.7 bhp की पावर देता है, जबकि 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ 168.9 bhp की दमदार पावर मिलती है. दोनों वेरिएंट में 255 Nm का पीक टॉर्क मिलता है.
रेंज की बात करें तो 42 kWh बैटरी पैक एक बार फुल चार्ज होने पर 404 km तक चलने का दावा करता है. वहीं 51.4 kWh बैटरी पैक के साथ यह रेंज बढ़कर 490 km तक पहुंच जाती है. फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार की गई यह इलेक्ट्रिक MPV 7 लोगों के बैठने की कैपेसिटी के साथ आती है. वहीं, अगर तीसरी रो की सीटों को फोल्ड कर दिया जाए, तो 645 लीटर का बड़ा बूट स्पेस मिल जाता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.99 लाख रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें: 2.50 लाख रुपए सस्ती हो गई Mahindra की ये दमदार EV, 500+ KM रेंज के साथ मिलते हैं शानदार फीचर्स
BYD eMax 7
BYD eMax 7 में दो बैटरी का ऑप्शन मिलता है. पहली 55.4 kWh की है और दूसरी 71.8 kWh की. छोटी बैटरी वाले मॉडल में 160.9 bhp की पावर मिलती है. वहीं बड़ी बैटरी वाला मॉडल 201.1 bhp की पावर देता है. दोनों ही मॉडलों में 310 Nm का टॉर्क मिलता है. रेंज की बात करें तो 55.4 kWh बैटरी पैक के साथ यह इलेक्ट्रिक MPV एक बार फुल चार्ज होने पर 420 km तक चल सकती है. वहीं बड़ा 71.8 kWh बैटरी पैक 530 km तक की रेंज देने का दावा करता है.
फैमिली कार के तौर पर भी BYD eMax 7 काफी प्रैक्टिकल है. इसमें 7 लोगों के बैठने की सुविधा मिलती है. वहीं जरूरत पड़ने पर तीसरी रो की सीटों को फोल्ड करके 580 लीटर तक का बड़ा बूट स्पेस हासिल किया जा सकता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 27.90 लाख रुपये है.
VinFast VF MPV7
वियतनाम की ऑटोमोबाइल कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV VF MPV 7 को उतारा है. यह इलेक्ट्रिक कार 60.13 kWh बैटरी पैक के साथ आती है, जो परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस इलेक्ट्रिक मोटर से लैस है. यह मोटर 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करती है.
कंपनी का दावा है कि यह MPV ARAI-सर्टिफाइड 517 km तक की ड्राइविंग रेंज दे सकती है. फैमिली को ध्यान में रखकर तैयार की गई इस कार में 5 लोग आराम से बैठ सकते हैं. वहीं इसमें करीब 515 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 24.99 लाख रुपये रखी गई है.
ये भी पढ़ें: बजट है ₹10 लाख से कम तो कौन-सी 7-सीटर कार होगी बेस्ट? Maruti, Mahindra और Renault लिस्ट में शामिल
