45 हजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर, 1 रुपये में 4 किलोमीटर चलेंगे ये EV मॉडल

पेट्रोल महंगा होने के बाद Vida VX2, TVS Orbiter और Ola S1X जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं. कम चार्जिंग खर्च और लंबी रेंज इन्हें डेली कम्यूट के लिए बेहतर विकल्प बना रही है.

पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों का बजट बिगाड़ना शुरू कर दिया है. रोजाना ऑफिस, कॉलेज या लोकल ट्रैवल करने वाले लोगों के लिए अब हर महीने फ्यूल खर्च बड़ा बोझ बनता जा रहा है. ऐसे में इलेक्ट्रिक स्कूटर अब सिर्फ ट्रेंड नहीं बल्कि जरूरत बनते जा रहे हैं. खास बात यह है कि अब बाजार में ऐसे ईवी स्कूटर भी मौजूद हैं, जिन्हें बैटरी-ऐज-ए-सर्विस यानी BaaS मॉडल के साथ बेहद कम शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. TVS Orbiter V1 और Vida VX2 Go जैसे मॉडल्स इसी वजह से तेजी से चर्चा में हैं. कम रनिंग कॉस्ट, सस्ती चार्जिंग और लंबी रेंज के कारण ये स्कूटर्स पेट्रोल स्कूटर का मजबूत विकल्प बनकर उभर रहे हैं.

1 रुपये में 4 किमी चलने का दावा

इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की सबसे बड़ी ताकत उनकी रनिंग कॉस्ट मानी जा रही है. मौजूदा बिजली दरों के हिसाब से 3kWh बैटरी वाले स्कूटर को फुल चार्ज करने में करीब 24 रुपये तक खर्च आते हैं. इसके बाद यह लगभग 100 किलोमीटर तक चल सकता है. यानी औसतन 1 रुपये में करीब 4 किलोमीटर तक सफर संभव है. यही वजह है कि रोजाना लंबा सफर करने वाले लोग अब ईवी विकल्पों की तरफ तेजी से शिफ्ट हो रहे हैं.

Vida VX2 Go बना बजट खरीदारों की पसंद

Vida VX2 Go इस समय सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में शामिल हो गया है. कंपनी इसे BaaS मॉडल के तहत करीब 45 हजार रुपये की शुरुआती कीमत में ऑफर कर रही है. इस स्कूटर में 2.2kWh बैटरी पैक मिलता है, जो लगभग 92 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करता है.

अगर ज्यादा रेंज चाहिए तो इसका 3.4kWh बैटरी वेरिएंट भी मौजूद है. यह मॉडल करीब 142 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है. ऐसे में शहरों में रोजाना इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए यह एक प्रैक्टिकल ऑप्शन बन सकता है.

TVS Orbiter V1 भी दे रहा लंबी रेंज

TVS का नया Orbiter V1 भी कम कीमत और बेहतर रेंज के कारण तेजी से ध्यान खींच रहा है. कंपनी ने इसका शुरुआती BaaS प्राइस करीब 49,999 रुपये रखा है. इसका V1 मॉडल लगभग 86 किलोमीटर तक की रेंज ऑफर करता है, जबकि V2 वेरिएंट 158 किलोमीटर तक चलने का दावा करता है.

TVS की मजबूत सर्विस नेटवर्क और भरोसेमंद ब्रांड वैल्यू इसे कई खरीदारों के लिए सुरक्षित विकल्प बनाती है. खासकर वे लोग जो पहली बार इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए यह मॉडल आकर्षक माना जा रहा है.

Ola और Ather भी दे रहे सस्ते विकल्प

सिर्फ Vida और TVS ही नहीं, Ola और Ather जैसी कंपनियां भी BaaS मॉडल पर जोर दे रही हैं. Ola S1X को करीब 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकता है. वहीं Ather Rizta और Ather 450 भी बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ कम डाउन पेमेंट में उपलब्ध हैं.

ऑटो इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि आने वाले समय में बैटरी सब्सक्रिप्शन मॉडल इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट को और तेजी से बढ़ा सकता है, क्योंकि इससे शुरुआती खरीद कीमत काफी कम हो जाती है.

यह भी पढ़ें: बेंगलुरु में ईवी बैटरी ब्लास्ट से बड़ा हादसा, आप न करें ऐसी गलतियां

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >