Auto Expo 2020: Piaggio ने पेश किया Aprilia SXR 160

ग्रेटर नोएडा : इटली की दोपहिया कंपनी पियाजियो ने बृहस्पतिवार को अपने प्रीमियम स्कूटर अप्रीलिया एसएक्सआर 160 का अनावरण किया. इसे विशेष रूप से भारत की परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है. कंपनी ने कहा कि अप्रीलिया एसएक्सआर 160 को 2020 की तीसरी तिमाही में उतारा जाएगा. इसके लिए बुकिंग अगस्त से शुरू होगी. […]

ग्रेटर नोएडा : इटली की दोपहिया कंपनी पियाजियो ने बृहस्पतिवार को अपने प्रीमियम स्कूटर अप्रीलिया एसएक्सआर 160 का अनावरण किया. इसे विशेष रूप से भारत की परिस्थितियों के अनुरूप डिजाइन किया गया है.

कंपनी ने कहा कि अप्रीलिया एसएक्सआर 160 को 2020 की तीसरी तिमाही में उतारा जाएगा. इसके लिए बुकिंग अगस्त से शुरू होगी. पियाजियो भारत केंद्रित इलेक्ट्रिक मोबिलिटी समाधान पर काम कर रहा है.

यहां आॅटो एक्सपो के दौरान कंपनी ने वेस्पा इलेट्रिका का यूरोपीय संस्करण भी प्रदर्शित किया. पियाजियो वेहिकल्स इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी डिएगो ग्राफी ने कहा, भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी काफी तेज रफ्तार से बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि भारत कंपनी के लिए रणनीतिक बाजार बना रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >