रुस के पर्म यूनिवर्सिटी में गोलीबारी, आठ की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग से कूदे छात्र

Prabhat khabar Digital

रूस के पर्म शहर के एक विश्वविद्यालय में सोमवार सुबह एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी की जिससे आठ लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य लोग घायल हो गये.

| Twitter

विश्वविद्यालय में गोलीबारी करने वाला युवक उसी विश्वविद्यालय में पढ़ता था. उसकी उम्र 18 वर्ष बतायी जा रही है.

| Twitter

अचानक गोलीबारी होने से विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने खुद को कमरे में बंद कर लिया था. कुछ छात्र इमारत की खिड़की से कूद गये, ऊंचाई से कूदने की वजह से भी कई छात्र घायल हुए.

| Twitter

मास्को से करीब 1,100 किलोमीटर पूर्व में स्थित पर्म शहर की आबादी करीब 10 लाख है और विश्वविद्यालय में तकरीबन 12,000 छात्र पढ़ते हैं.

| Twitter

सोशल मीडिया में घटना का वीडियो वायरल है. कई लोग यह प्रतिक्रिया दे रहे हैं कि गोलीबारी करने वाले की पहचान हो गयी है, वह 18 साल का तैमूर है, जो एक जिहादी है.

| Twitter

मई में कजान शहर में एक बंदूकधारी ने एक विद्यालय में गोलीबारी की थी जिसमें सात छात्रों और दो शिक्षकों की जान चली गई थी.

| Twitter