इन दस बातों से जानें तालिबान के कब्जे के बाद किस खौफ में हैं अफगानी...

Prabhat khabar Digital

तालिबान के कब्जे के बाद अफगानी खौफजदा है और देश छोड़कर निकल जाना चाहते हैं, अफरा-तफरी इस कदर मची है कि लोगों को अपने जान की भी परवाह नहीं है.

| Twitter

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति अशरफ गनी देश छोड़कर भाग गये हैं हालांकि उनका कहना है कि वे देश को खून खराबे से बचाना चाहते थे इसलिए बाहर गये हैं.

| Twitter

तालिबान के कब्जे के बाद आईएमएफ ने अफगानिस्तान पर प्रतिबंध लगा दिया है. अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने कहा है कि अफगानिस्तान आईएमएफ के संसाधनों का उपयोग नहीं कर पाएगा.

| Twitter

तालिबान ने प्रेस काॅन्फ्रेंस कर कहा है कि हम किसी से बदला नहीं लेंगे हमने सबको माफ कर दिया है. हम सभी देशों के साथ अच्छे राजनयिक और व्यापारिक संबंध बनायेंगे.

| Twitter

तालिबान के प्रवक्ता मुजाहिद ने कहा कि महिलाओं को डरने की जरूरत नहीं है वे सारी स्वतंत्रता दी जायेगी और शरिया कानून देश में लागू होगा.

| Twitter

तालिबान ने अफगानिस्तान में इस्लामिक अमीरात का गठन कर दिया है यानी अब अफगानिस्तान एक इस्लामिक देश बन गया है.

| Twitter

अफगानिस्तान में सत्ता चलाने के लिए एक कौंसिल बनाया जा रहा है जिसका सर्वेसर्वा तालिबान का सर्वोच्च नेता हैबतुल्लाह अखुंदजादा होगा.

| Twitter

हैबतुल्लाह अखुंदजादा कट्टर धार्मिक नेता है जिसका आदेश तालिबान के लिए सर्वोपरि है.

| Twitter

अफगानिस्तान के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया.

| Twitter

तालिबान ने विरोध प्रदर्शन करने वालों और अफगानी झंडा उठाने वालों पर फायरिंग की.

| Twitter

तालिबान का खौफ इस कदर है कि ब्यूटी पार्लर के बाहर महिलाओं की तसवीर को काले रंग से रंग दिया गया.

| Twitter

तालिबान के शासन के बाद खौफजदा लोग काबुल एयरपोर्ट पर उमड़ पड़े और अमेरिकी प्लेन के ऊपर चढ़ गये, कुछ लोग प्लेन से लटक गये थे और प्लेन के आकाश में उड़ने के बाद उनकी गिरकर मौत हो गयी.

| Twitter