रूस के साथ अन्य देशों का युद्धाभ्यास अमेरिका को नहीं आ रहा रास, व्हाइट हाउस ने जताई चिंता

Prabhat khabar Digital

व्हाइट हाउस ने कहा है कि यूक्रेन के साथ अकारण एवं बर्बर युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी भी अन्य देश का सैन्य अभ्यास करना उसके लिए चिंताजनक है. व्हाइट हाउस का यह बयान तब आया है जब रूस ने ‘वोस्तोक 2022' अभ्यास की घोषणा की है.

| unsplash

इस युद्धाभ्यास में भारत, चीन और कई देशों के 50 हजार से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे. रूस में सोमवार को कहा था कि एक से सात सितंबर के बीच सैन्य अभ्यास ‘वोस्तोक 2022' आयोजित किया जाएगा जिसमें भारत, चीन और कई देशों के 50 हजार से अधिक सैनिक हिस्सा लेंगे.

russian military exercises | unsplash

रूस की सरकारी समाचार समिति ‘तास' ने अपनी एक रिपोर्ट में रूसी रक्षा मंत्रालय के हवाले से कहा कि यह अभ्यास हिस्सा लेने वाले देशों की सेनाओं को ‘रक्षात्मक और आक्रामक अभियानों के गुर' सीखने का अवसर प्रदान करेगा.

russian defence ministry | unsplash

यह अभ्यास सात अलग-अलग स्थानों पर किए जाएंगे. रिपोर्ट में कहा गया, यह सामरिक गतिविधि 50 हजार सैनिकों, युद्ध से जुड़े पांच हजार साजो समान व सैन्य उपकरण, 140 विमान, 60 युद्धपोत तथा अन्य जहाजों के साथ होगी.

russian military exercises | unsplash

रिपोर्ट के अनुसार इस सैन्य अभ्यास में चीन, भारत, लाओस, मंगोलिया, निकारागुआ, सीरिया और पूर्व सोवियत देश हिस्सा ले रहे हैं. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जीन पियरे ने इस संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि यूक्रेन के साथ अकारण एवं बर्बर युद्ध छेड़ने वाले रूस के साथ किसी भी अन्य देश का सैन्य अभ्यास करना उसके लिए चिंताजनक है.

russian military exercises | unsplash

पियरे ने ‘एयर फोर्स वन' विमान पर पत्रकारों से कहा, किसी भी देश का रूस के साथ अभ्यास करना अमेरिका के लिए चिंताजनक है, क्योंकि रूस ने यूक्रेन के खिलाफ अकारण युद्ध छेड़ा है, लेकिन भाग लेने वाले प्रत्येक देश को खुद निर्णय लेना है और मैं यह फैसला उन पर छोड़ती हूं.

russian military exercises | unsplash

रूस में होने वाले वोस्तोक 2022 सैन्य अभ्यास में भारतीय सैनिकों के हिस्सा लेने के बारे में भारतीय सेना अथवा रक्षा मंत्रालय ने अभी कोई टिप्पणी नहीं की है. गौरतलब है पिछले वर्ष भारत ने रूस में ‘जेडएपीएडी 2021' अभ्यास में हिस्सा लिया था, जिसमें चीन और पाकिस्तान भी शामिल हुए थे. (इनपुट- भाषा)

russian military exercises | unsplash