पटना क्यों बना पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च डेस्टिनेशन?
Author: Anand Shekhar
16/November/2024
साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 का ट्रेलर 17 नवंबर को पटना में लॉन्च किया जा रहा है.
इस इवेंट के लिए अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना पटना आ रहे हैं.
पुष्पा 2 का ट्रेलर लॉन्च पटना में होने के कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं.
फिल्म पुष्पा के पहले पार्ट ने खूब कमाई की थी. इसमें बिहार का बड़ा योगदान था.
पुष्पा पार्ट 1 के गाने श्रीवल्ली ने भोजपुरी इलाकों में अलग ही धूम मचाई थी. इसके कई भोजपुरी वर्जन भी बने थे.
अला वैकुंठपुरमुलु और कई अन्य डब फिल्मों के कारण बिहार में अल्लू अर्जुन के फैंस की संख्या तेजी से बढ़ी है.
बिहार में अल्लू अर्जुन के फैन क्लब लंबे समय से उनके आने की मांग कर रहे थे.
बिहार दक्षिण भारतीय फिल्मों के लिए बड़ा बाजार बन गया है. निर्माता यहां प्रमोशन के जरिए अधिक दर्शकों तक पहुंचना चाहते हैं.
ट्रेलर लॉन्च के लिए ऐतिहासिक गांधी मैदान में विशेष व्यवस्था की गई है. कार्यक्रम शाम 5 बजे शुरू होगा.
Also Read
कृतिका मलिक ने अरमान संग अपनी शादी को बताया गलती
Also Read
कृतिका मलिक ने अरमान संग अपनी शादी को बताया गलती
Medium Brush Stroke
यहां पढ़ें