Virat Kohli: T20 वर्ल्ड कप से पहले यूं छुट्टियां मना रहे विराट कोहली, पत्नि अनुष्का संग शेयर की तस्वीरें

Prabhat khabar Digital

विराट कोहली

Asia Cup 2022 में शानदार वापसी करने के बाद भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपनी पत्नि अनुष्का शर्मा के साथ UK टूर पर पहुंच गए हैं.

Virat-Anushka | Instagram

विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अनुष्का शर्मा के साथ वाली एक तस्वीर भी शेयर की है. तस्वीर में अनुष्का और विराट सुबह की सुनहरी धूप का आनंद ले रहे हैं.

Virat-Anushka | Instagram

दोनों ने विंटर ड्रेस पहना हुआ है. कोहली ने इस फोटो के कैप्शन में लिखा, 'खूबसूरत सुबह.'

Virat-Anushka | Instagram

सोमवार को अनुष्का शर्मा ने भी विराट के संग एक तस्वीर शेयर की थी. उस फोटो में एक कैफे में बैठकर कॉफी पीते दिखे थे.

Virat-Anushka | Instagram

एशिया कप 2022 के जरिए अपने शतक का सूखा खत्म करने में बाद कोहली अब रिलैक्स मूड में आ चुके हैं.

Virat-Anushka | Instagram

बता दें कि एशिया कप टी20 टूर्नामेंट में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में कोहली ने 61 गेंदों पर नाबाद 122 रनों की शानदार पारी खेली थी.

Virat Kohli | Instagram

इससे पहले कोहली ने अपना आखिरी शतक 23 नवंबर 2019 को बनाया था. तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में 136 रन बनाये थे.

Virat-Anushka | Instagram