Suryakumar Kumar ने न्यूजीलैंड के खिलाफ की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, बाबर आजम का तोड़ा रिकॉर्ड

Sanjeet Kumar

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ विस्फोटक पारी खेलते हुए दूसरे टी20 मुकाबले में 49 गेंद पर शतक जड़ दिया.

Suryakumar Yadav | Twitter

सूर्यकुमार ने 217.65 के स्ट्राइक रेट से 51 गेंदों में नाबाद 111 रनों की पारी खेली और भारत को न्यूजीलैंड पर 65 रनों की बड़ी जीत दिलायी.

Suryakumar Yadav | Twitter

न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आये सूर्यकुमार ने 32 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया. इसके बाद उन्होंने 17 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया.

Suryakumar Yadav | Twitter

सूर्यकुमार ने अपनी पारी में 11 चौके और सात गंगनचुंबी छक्के जड़े. सूर्या ने पारी के अंतिम 64 रन के लिये महज 18 गेंद खेलीं.

Suryakumar Yadav | Twitter

इसी के साथ उन्होंने अपने करियर का दूसरा टी20 इंटरनेशनल शतक जड़ दिया है. सूर्यकुमार ने इसी साल इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला टी20 शतक जड़ा था.

Suryakumar Yadav | Twitter

इस पारी के साथ ही सूर्यकुमार यादव ने 2022 के कैलेंडर ईयर में 11वीं बार टी20 इंटरनेशनल में 50 के पार स्कोर किया है. इस मामले में सूर्यकुमार ने बाबर आजम को भी पीछे छोड़ दिया है.

Suryakumar Yadav | Twitter

सूर्यकुमार यादव आईसीसी टी20 रैंकिंग में नबंर 1 बल्लेबाज हैं और उन्होंने हाल में ही टी20 वर्ल्ड कप में तीन अर्धशतक जड़ कर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे.

Suryakumar Yadav | Twitter