Navratri 2022: इस दिन से शुरू होगी शारदीय नवरात्रि, नौ दिन मां दुर्गा को चढ़ाएं ये अलग-अलग फूल

Prabhat khabar Digital

मेषमेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल है और शुभ रंग लाल है. इस राशि के लोगों को मां दुर्गा को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए.

मेष राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

वृषवृष राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र का प्रिय रंग सफेद हैं. ऐसे में इस राशि के लोग मां दुर्गा की पूजा में सफेद रंग के फूल जैसे सफेद गुड़हल, सफेद गुलाब, हरसिंगार आदि को चढ़ा सकते हैं.<br>

वृश्चिक राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

मिथुन मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है और बुध ग्रह का प्रिय रंग हरा एवं पीला होता है। ऐसे में मिथुन राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा में पीले रंग के फूलों जैसे गेंदा, कनेर आदि का उपयोग करना चाहिए.

मिथुन राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

कर्ककर्क राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है और चंद्रमा को भी सफेद रंग पसंद होता है. ऐसे में कर्क राशि के जातकों को मां दुर्गा की पूजा सफेद कमल, चमेली आदि से करनी चाहिए.

कर्क राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

सिंह सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव है. इसलिए इस राशि के लोगों को लाल और नारंगी रंग के फूल मां दुर्गा को चढ़ाने चाहिए.

सिंह राशि | Prabhat Khabar Graphics

कन्या कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. ऐसे में इस राशि के जातक देवी को पीले या हरे रंग के पुष्प अर्पित करें.

कन्या राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

तुलातुला राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं. ऐसे में इस राशि के लोगों को नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा के लिए सफेद रंग के फूलों का उपयोग करना चाहिए.

तुला राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

वृश्चिक वृश्चिक राशि का भी स्वामी ग्रह मंगल है. ऐसे में इस राशि के जातकों को भी मां दुर्गा की पूजा लाल रंग के फूलों से करनी चाहिए.

वृश्चिक राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

धनुवहीं धनु राशि के स्वामी ग्रह बृहस्पति देव हैं और उनका प्रिय रंग पीला है. ऐसे में धनु राशि वालों को पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए.

धनु राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

मकरमकर राशि के स्वामी शनि देव है। कर्मफल दाता को नीला रंग पसंद है. ऐसे में मकर राशि के जातकों को अपराजिता के फूल मां दुर्गा को अर्पित करना चाहिए.

मकर राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

कुंभ कुंभ राशि के भी स्वामी ग्रह शनि देव ही हैं. ऐसे में आपको भी मकर राशि के जातकों के समान ही मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए.

कुंभ राशिफल | Prabhat Khabar Graphics

मीन मीन राशि के भी स्वामी ग्रह बृहस्पति देव ही हैं। ऐसे में आपको पीले रंग के फूलों से मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए.

मीन राशिफल | Prabhat Khabar Graphics