Femina Miss India 2022:ग्रैंड फिनाले तक पहुंचने वाली पहली आदिवासी महिला बनी झारखंड की रिया तिर्की, Photos

Prabhat khabar Digital

फेमिना मिस इंडिया 2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करनेवाली रिया तिर्की पहली आदिवासी युवती बनी है. लेकिन वो फाइनल तक नहीं पहुंच पाई है.

Riya Tirkey | instagram

रिया तिर्की झारखंड के रांची के तुपुदाना की रहनेवाली है. रिया ने 10वीं तक की पढ़ाई रांची के विवेकानंद विद्या मंदिर से पूरी की है.

Riya Tirkey | instagram

रिया का मॉडलिंग करियर 2015 से शुरू हुआ. इस क्रम में लगातार सात वर्षों तक मिस इंडिया के ऑडिशन में फेल हुई. लेकिन फिर भी वो हार नहीं मानी.

Riya Tirkey | instagram

रिया इस साल मिस झारखंड 2022 का टाइटल हासिल कर प्रतिस्पर्धा में अपनी जगह बनाने में सफल रही.

Riya Tirkey | instagram

रिया मॉडलिंग प्रतियोगिता मिस विजयवाड़ा और मिस अमरावती की फाइनलिस्ट रही. मिस डिवा मिस इंडिया के ऑडिशन राउंड का हिस्सा रही.

Riya Tirkey | instagram

रिया बॉम्बे फैशन वीक में बतौर मॉडल रैंप वॉक कर चुकी हैं. उनके इंस्टाग्राम की बात करें तो उन्हें 6,141 लोग फॉलो करते है. हालांकि अब उनके फॉलोअर्स जरूर बढ़ेंगे.

Riya Tirkey | instagram

रिया के पिता अरबिंद तिर्की पंजाब नेशनल बैंक, मुंबई में चीफ मैनेजर है और मां मीरा तिर्की गृहिणी है.

Riya Tirkey | instagram