Zodiac Lucky Colour: जानें आपकी राशि के लिए कौन सा रंग है शुभ, जानें अपना व्यक्तित्व, स्वभाव

Prabhat khabar Digital

मेष राशि (Aries)

मेष राशि (Aries) यह राशिचक्र की प्रथम राशि है. इस राशि का स्वामी मंगल ग्रह को माना गया है. इसलिए मेष राशि का शुभ रंग लाल (Red) है. यह लाल रंग प्रेम, ऊर्जा और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है.

मेष राशि | Prabhat Khabar Graphics

वृष राशि (Taurus)

वृष राशि (Taurus) व़ृष राशि के लोगों को गुलाबी, क्रीम और सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए. ये आपके लिए सकारात्मकता इसके अलावा खाकी, ब्राउन रंग के कपड़े आपको सूट करेंगे.

वृष राशि | Prabhat Khabar Graphics

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि (Gemini) इस राशि का स्वामी बुध है. इसलिए इस राशि के लोगों के लिए हरा रंग (Green) बहुत लाभकारी माना जाता है. यह रंग किसी भी प्रकार की उदासी को दूर करके मन में आशावादी विचारों का संचार करता है. वास्तव में यह रंग बुद्धि, हृदय और मन में सकारात्मक भावों का प्रतीक है. इसके साथ ही उदास रहने वाले व्यक्तियों के लिए भी यह रंग शुभ फलदायक है.

मिथुन राशि | Prabhat Khabar Graphics

कर्क राशि (Cancer)

कर्क राशि (Cancer) किसी काम में सफलता चाहिए तो हरा और पीला रंग आपके लिए शुभ है. सी ग्रीन रंग भी आपेक लिए अच्छा रहेगा.

कर्क राशि | Prabhat Khabar Graphics

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि (Leo) इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और यह सूर्य ग्रह सफलता का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग गहरा लाल (Dark Red), संतरी (Orange), पीला (Yellow) और सुनहरा (Golden) माना गया है. सूर्य देवता इस राशि के लोगों को बहुत लाभ पहुंचाते हैं.

सिंह राशि | Prabhat Khabar Graphics

कन्या राशि (Virgo)

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों को के व्यक्ति के लिए सफेद, गोल्डन और पीले रंग का ज्यादा इस्तेमाल करना चाहिए. कड़ा परिश्रम करने वाले लोगों को सूर्य देव सफलता प्रदान करते हैं.

कन्या राशि | Prabhat Khabar Graphics

तुला राशि

तुला राशि तुला राशि का स्वामी शुक्र है. इसीलिए इस राशि के लोगों के लिए शुभ रंग सफेद (White) होता है. हल्का पीला (Light Yellow) रंग भी तुला राशि के लोगों के लिए उत्तम माना गया है.

तुला राशि | Prabhat Khabar Graphics

वृश्चिक राशि (Scorpio)

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वालों के लिए पर्पल, मैहरून , बौटल ग्रीन और लाल रंग के शेड्स आपके लिए अच्छे हैं. यह रंग जीवन में सुख, शांति व संतोष का कारक है.

वृश्चिक राशि | Prabhat Khabar Graphics

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि का स्वामी बृहस्पति है. बृहस्पति का शुभ रंग पीला (Yellow) होता है. इस रंग का अधिक उपयोग करने से धनु राशि के लोगों को बहुत लाभ होता है. यह रंग मन में सुख व शांति का एहसास कराता है. पीला रंग मन की भावना को दृढ़ता देता है.

धनु राशि | Prabhat Khabar Graphics

मकर राशि (Capricorn)

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए ब्राउन और खाकी कलर शुभ हैं. लाल रंग इन लोगों को बार-बार नहीं पहनना चाहिए. इन लोगों को सफेद रंग पहनना अच्छा रहेगा.

मकर राशि | Prabhat Khabar Graphics

कुंभ राशि (Aquarius)

कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि का स्वामी भी शनि है. इसलिए इस राशि का शुभ रंग काला (Black) माना जाता है. कुंभ राशि के लोग सफलता प्राप्त करने हेतु काफी प्रयास करते हैं. काले रंग का प्रयोग करने पर कुंभ राशि के लोगों को बहुत लाभ होता है.

कुंभ राशि | Prabhat Khabar Graphics

मीन राशि (Pisces)

मीन राशि (Pisces) मीन राशि वालों का शुभ रंग पीला है,लेकिन सफलता के लिए मैरून रंग अच्छा रहेगा.

मीन राशि | Prabhat Khabar Graphics