MS Dhoni क्रिकेटर के बाद बनेंगे फिल्म निर्माता, अभिनेत्री नयनतारा की इस तमिल फिल्म से करेंगे शुरुआत

Prabhat khabar Digital

पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एक नये सफर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. क्रिकेट जगत में सफलता पाने के बाद धोनी अब फिल्म निर्माता बनने की तैयारी में हैं.

MS Dhoni | Instagram

एम एस धोनी अब बड़े पर्दे पर अपनी किस्मत आजमायेंगे. इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एम एस धोनी अभिनेत्री नयनतारा अभिनीत एक कॉलीवुड फिल्म का निर्माण करेंगे.

MS Dhoni | Instagram

रिपोर्ट में दावा गया है कि एमएस धोनी ने एक तमिल फिल्म का निर्माण करने का फैसला किया है और वर्तमान में मेगा प्रोजेक्ट के लिए अपनी टीम बनाने और अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है.

MS Dhoni | Instagram

धोनी ने महिला प्रधान फिल्म में भूमिका निभाने के लिए प्रसिद्ध अभिनेत्री नयनतारा को भी साइन किया है और फिल्म की आधिकारिक घोषणा आईपीएल 2022 के समापन के बाद की जाने की उम्मीद है.

MS Dhoni | Instagram

विशेष रूप से, धोनी पहले सिनेमा से भी जुड़े रहे हैं, साथ ही उनकी बॉलीवुड बायोपिक 'एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' ने 2016 में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर आग लगा दी. दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने विश्व कप विजेता भारतीय कप्तान का किरदार निभाया, जबकि कियारा आडवाणी ने उनकी पत्नी साक्षी की भूमिका निभायी.

Nayanthara | Instagram

इस बीच, भारत के दक्षिणी हिस्सों में लोकप्रियता हासिल कर चुकी नयनतारा की इस फिल्म में उपस्थिति से दर्शकों में बड़े पैमाने पर प्रचार होने की उम्मीद है. वर्तमान में उनकी पांच फिल्में अगले एक साल के भीतर रिलीज होने वाली हैं.

Nayanthara | Instagram

इस बीच, धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स गुरुवार, 12 मई को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी. सीएसके स्टैंडिंग में नौवें स्थान पर संघर्ष कर रही है और प्लेऑफ में क्वालीफाई करने की उनकी संभावना लगभग न के बराबर है.

Nayanthara | Instagram