Nutan kumari
विश्व आदिवासी दिवस पर झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आयोजन किया गया. दो दिवसीय कार्यक्रम में झारखंड की जनजातीय कला-संस्कृति का अनूठा समागम देखने को मिला.
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 का आज दूसरा दिन है. रंगारंग कार्यक्रम के साथ शुभारंभ किया गया.
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के दूसरे दिन भी लोगों की भीड़ देखने को मिली. भारी संख्या में लोग शामिल हुए.
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 के दूसरे दिन रंगारंग कार्यक्रम का लोगों ने भरपूर आनंद उठाया. लोग झूमते नाचते नजर आएं.
झारखंड आदिवासी महोत्सव 2023 में अदम्य साहस और वीरता का परिचायक लोक नृत्य पाइका की प्रस्तुति की गई.
झारखंड आदिवासी महोत्सव अपने चरम पर है. अरुणाचल प्रदेश के "निशि" आदिवासी समुदाय का नृत्य प्रस्तुत किया जा रहा है. पांच जनजातीय समूह द्वारा अपने समृद्ध संस्कृति का प्रदर्शन किया.
झारखंड आदिवासी महोत्सव विभिन्न जनजातीय समूह के नृत्य का गवाह बना. असम के हाजोंग समुदाय द्वारा लेवा टाना तन नृत्य अपने आप में अनूठा रहा.