भगवान बिरसा मुंडा की 123वीं पुण्यतिथि : राज्यसभा सांसद समीर उरांव ने रांची में दी श्रद्धांजलि

Mithilesh Jha

आदिवासियों के भगवान बिरसा मुंडा का शहादत दिवस पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने रांची में धरती आबा को नमन किया.

रांची में मनी भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि. | Prabhat Khabar

समीर उरांव ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया. उनके साथ भाजपा युवा मोर्चा, महिला मोर्चा एवं अनुसूचित जनजाति मोर्चा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि. | Prabhat Khabar

समीर उरांव ने इस अवसर पर महानायक बिरसा मुंडा को 19वीं शताब्दी का महान क्रांतिकारी और समाज सुधारक बताया.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि. | Prabhat Khabar

भाजपा नेता ने कहा कि बिरसा मुंडा ने आदिवासी समाज की दशा और दिशा बदल दी थी.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि. | Social Media

बिरसा मुंडा ने छोटी उम्र में ही अंग्रेजों के दांत खट्टे कर दिये थे. वह अंग्रेजों से लगातार लोहा लेते रहे. अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी थी.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि. | Social Media

समीर उरांव ने कहा कि 9 जून 1900 को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा ने रांची जेल में अंतिम सांस ली थी.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि. | Social Media

समीर उरांव ने बताया कि जल, जंगल, जमीन तथा जनजातीय अस्मिता और संस्कृति की रक्षा के लिए लड़ने वाले वे महान योद्धा थे.

भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि. | Social Media