Durga Puja 2023 Pandal Ranchi: यहां वर्ष 1947 से मनाया जा रहा है दुर्गोत्सव, इस बार होगा कुछ ऐसा पंडाल

Shaurya Punj

रांची के गोंदा टाउन कांके में श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी गोंदा टाउन कांके रोड का इस वर्ष 77वां दुर्गोत्सव है. यहां वर्ष 1947 से दुर्गोत्सव मनाया जा रहा है.

Durga Puja 2023 Pandal Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

बंगाल के कारीगर प्रतिमा बनाने में जुटे हैं, जिसकी ऊंचाई 12 फीट होगी. पूरे आयोजन पर करीब 20 लाख रुपये खर्च का अनुमान है. पंडाल का उदघाटन 20 अक्तूबर को होगा.

Durga Puja 2023 Pandal Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

सप्तमी को डांडिया नाइट, अष्टमी को महाजागरण, नवमी को भंडारा, नृत्य व शंखनाद प्रतियोगिता होगी. इसके अलावा सप्तमी से लेकर महानवमी तक भोग वितरण किया जायेगा.

Durga Puja 2023 Pandal Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

विजयादशमी को मां की प्रतिमा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली जायेगी. ट्रस्टी जयंतनाथ शाहदेव ने कहा कि श्रीश्री दुर्गा पूजा कमेटी 1947 से दुर्गोत्सव का आयोजन कर रही है.

Durga Puja 2023 Pandal Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

सचिव नकुल तिर्की ने कहा कि बदलते समय के साथ पूजा का स्वरूप भी बदल गया है. षष्ठी को सीसीएल के सीएमडी पंडाल का उदघाटन करेंगे.

Durga Puja 2023 Pandal Ranchi | Prabhat Khabar Graphics

समिति 22 अक्तूबर को 10 महिला खिलाड़ियों को सम्मानित करेगी. इसमें झारखंड के हर खेल से जुड़ी महिला खिलाड़ी होंगी, जिन्होंने हाल में अपने खेल से राज्य व देश का नाम रोशन किया है.

Durga Puja 2023 Pandal Ranchi | Prabhat Khabar Graphics