Flood Photo: बिहार में बाढ़ से बिगड़े हालात, तसवीरों में देखें तबाही का मंजर

Prabhat khabar Digital

बिहार में बाढ़ के कारण कई जिलों में समस्या बढ़ गयी है. बाढ़ का पानी लोगों के घरों में प्रवेश करने लगा है.

| प्रभात खबर

बाढ़ के गहराते संकट के बाद अब लोगों को घरों में कैद रहना पड़ रहा है. भोजन-पानी को लेकर भी अब उनकी समस्या बढ़ गयी है.

| प्रभात खबर

नदियों के बढ़ते जलस्तर से बाढ़ की समस्या और गहरी हो गयी है. किसानों के ऊपर इसका बुरा असर पड़ा है. उनकी खेती तबाह हो गयी है.

| प्रभात खबर

बाढ़ का पानी कई ग्रामीण इलाकों में घुस चुका है. जिसके कारण लोगों को अपना घर छोड़कर ऊंचे इलाके में शरण लेना पड़ रहा है.

| प्रभात खबर

बाढ़ का पानी कइ गांव को अपनी चपेट में ले चुका है. वहीं कटाव के कारण ग्रामीणों की समस्या रोजाना बढ़ती ही जा रही है.

| प्रभात खबर

बिहार औद्योगिक विकास प्राधिकार (बियाडा) के बेला औद्योगिक क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से भारी जलजमाव के कारण आधी से ज्यादा फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप है.

| प्रभात खबर

बाढ़ का पानी फैलने से किसानों को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है. महिलाएं खतरे उठाकर पानी पारकर खेत तक जाने को मजबूर हैं.

| प्रभात खबर

बक्सर व भागलपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ा है. लोग इस दौरान आनंद लेने से भी नहीं चूक रहे.

| प्रभात खबर

मुंगेर में गंगा ने तबाही मचाना शुरू कर दिया है. पानी गांवों में घुस चुका है.

| प्रभात खबर

बाढ़ का पानी कइ गांव में घुस चुका है. लोग घरों के बाहर ही बाढ़ के पानी में कपड़े साफ करने को मजबूर हैं.

| प्रभात खबर

बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश कर चुका है. जिसके कारण कई घर तबाह हो चुके हैं.

| प्रभात खबर

पटना में गंगा का जलस्तर बढ़ा है. जिले के कई इलाकों में बाढ़ से समस्या गहरा गयी है.

| प्रभात खबर

बाढ़ का पानी ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन चुका है. लोग घरों में कैद होने पर मजबूर हैं.

| प्रभात खबर

बाढ़ के कारण अब नाव ही कई जगह लोगों के आवागमन का जरिया बन रहा है.

| प्रभात खबर

गंगा का जलस्तर बढ़ता जा रहा है. लगातार हो रही बारिश से स्थिति भयावह होती जा रही है.

| प्रभात खबर

कोरोना वैक्सीनेशन के लिए नाव पर चढ़कर ही स्वास्थ्यकर्मी गांव जाने को मजबूर हैं. नजारा भागलपुर का है.

| प्रभात खबर

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

POSTED BY: Thakur Shaktilochan

| प्रभात खबर