Weather Forecast: बारिश को लेकर कई राज्यों में अलर्ट

Author: Pritish Sahay

08/July/2024

देश में मानसून के सक्रिय होते ही पूरे उत्तर भारत जोरदार बारिश हो रही है.  

भारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं, कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं.

पहाड़ी राज्यों में भी भारी बारिश का दौर जारी है. उत्तराखंड के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है.

उत्तराखंड के बांधों से पानी लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. जिससे यूपी के कई हिस्सों में बाढ़ आ गया है.

भारी बारिश के कारण हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन की कई घटनाएं सामने आयी हैं. 70 से अधिक सड़कों को बंद करना पड़ा है.

गोवा में बीते तीन दिनों से मूसलाधार बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.

महाराष्ट्र में बारिश के कारण स्कूल कॉलेज में छुट्टी कर दी गई. रेल सेवा भी बारिश से प्रभावित है.

राजस्थान में दक्षिण पश्चिम मानसून की सक्रियता के कारण कई इलाकों में बारिश का दौर जारी है.

Next Story: इन 5 मिड-साइज SUVs में मिलती है सबसे ज्यादा बूट स्पेस