बस, ट्रेन या बाइक से घूम आईए झारखंड के लंदन, रांची से बस इतनी है दूरी

Author: Mithilesh Jha

30/November/2024

अगर आप भी लंदन की सैर करना चाहते हैं, तो लाखों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं.

यहां जाने के लिए आपको विमान का टिकट भी नहीं कटाना होगा. बस, ट्रेन या बाईक से जा सकते हैं.

आज हम आपको बता रहे हैं के बहुत कम पैसे में कैसे आप ‘लंदन’ की सैर कर सकते हैं.

हम जिस जगह की बात कर रहे हैं, उसे झारखंड का लंदन कहा जाता है.

मैक्लुस्कीगंज रांची से महज 65 किलोमीटर दूर है. यहां एनएच39 होकर जा सकते हैं.

अरगोड़ा रोड-कटहल मोड़-रांची रोड- सिमडेगा-गुमला के रास्ते दूरी 67.1 किमी पड़ेगी.

रांची से ट्रेन से भी आप वहां जा सकते हैं. दूरी 85.6 किलोमीटर हो जाएगी.

एनएच39 से जाने पर आप 1 घंटे 43 मिनट में मैक्लुस्कीगंज पहुंच जाएंगे.

ट्रेन से जाएंगे, तो आपको रांची से मैक्लुस्कीगंज जाने में 2 घंटे 13 मिनट लगेंगे. कैब से 2000 रुपए लगेंगे.

यहां अंग्रेजों के जमाने में बने बंगलो आपको आकर्षित करेंगे.

प्राकृति ने मैक्लुस्कीगंज को खूबसूरती से नवाजा है. यहां पहाड़ और झरना का भी आनंद ले सकते हैं.

मैक्लुस्कीगंज में हरे-भरे पहाड़ और झरने भी आकर्षित करते हैं.