यूपी में बिजली कनेक्शन के लिए कैसे करें आवेदन, जानें पूरा डिटेल

Sandeep kumar

उत्तर प्रदेश 'झटपट बिजली कनेक्शन योजना' की शुरूआत की गई है. अब घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन करने के 10 दिनों के भीतर लाभार्थी के घर में बिजली कनेक्शन लगवा दिया जाएगा.

बिजली कनेक्शन | फाइल

इस योजना के अंतर्गत बीपीएल श्रेणी के परिवारों को 10 रुपये के शुल्क राशि के माध्यम से बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाएगा.

बिजली कनेक्शन | फाइल

वहीं एपीएल श्रेणी के परिवारों को 1 से 49 किलो वाट तक का आपूर्ती के लिए बिजली कनेक्शन लगवाने के लिए 100 रुपये का भुगतान करना होगा.

बिजली कनेक्शन | फाइल

झटपट बिजली कनेक्शन योजना हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, निवास प्रमाण-पत्र, बीपीएल और एपीएल श्रेणी का राशन कार्ड, आवेदक का मतदाता पहचान पत्र, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो दस्तावेजों के रूप में आवश्यकता पड़ेगी.

बिजली कनेक्शन | फाइल

झटपट बिजली कनेक्शन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को इसकी ऑफिशियल वेबसाइट upenergy.in पर जाना होगा.

बिजली कनेक्शन | फाइल

यहां होम पेज पर Consumer Corner का एक सेक्शन दिखाई देगा. इस सेक्शन में कनेक्शन सर्विसेज के नीचे Apply For New Electricity Connection (Jhatpat Connection) के विकल्प पर क्लिक कर लें.

बिजली कनेक्शन | फाइल

क्लिक करते ही आपके स्क्रीन पर लॉगिन एवं रजिस्ट्रेशन का पेज खुल जाएगा. यहां आपको For New Registration पर क्लिक करना है.

बिजली कनेक्शन | फाइल

अब नीचे कैप्चा कोड दर्ज कर दें. फिर आपको Register / पंजीकृत करें के विकल्प पर क्लिक करना है. अब आपकी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी.

बिजली कनेक्शन | फाइल

अब आपके सामने एक नए पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा. यहां पूछी गई सारी जानकारियां भर दें.

बिजली कनेक्शन | फाइल

इसके बाद आवेदन फॉर्म की पुष्टि होने के 10 दिनों के भीतर आपके घर पर बिजली कनेक्शन लगवा दिया जाएगा.

बिजली कनेक्शन | फाइल