यूपी पंचायत चुनाव में लग रहा है बॉलीवुड का तड़का, जौनपुर से चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह

Prabhat khabar Digital

उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव में इस बार बॉलीवुड तड़का भी लग रहा है. फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप रहीं दीक्षा सिंह ने जौनपुर से जिला पंचायत का चुनाव लड़ रही हैं.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo

दीक्षा सिंह वार्ड नंबर 26 बक्शा से जिला पंचायत सदस्य का चुना व लड़ने के लिए पर्चा भर रही हैं. दीक्षा सिंह घर-घर जाकर अपने लिए लोगों से वोट की अपील करेंगी.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo

दीक्षा का कहना है कि वो बदलाव की सोच लेकर चुनाव लड़ रही हैं. पंचायत चुनाव जीतकर वो लोगों के लिए कुछ करना चाहती हैं.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo

वो चुनाव जीतकर जौनपुर के लिए कुछ नया करना चाहती हैं. उनका कहना है कि जौनपुर अभी कई शहरों से काफी पीछे है.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo

पीएम मोदी को अपना आदर्श मानती हैं दीक्षा सिंह. उनका कहना है उनका मकसद अपने गांव का विकास करना है.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo

दीक्षा सिंह ने कहा कि जब भी वो अपने गांव आती हैं, उन्हें यह बहुत खलता है कि विकास की दौड़ में उनका गांव काफी पीछे है.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo

दीक्षा फेमिना मिस इंडिया-2015 में भाग लिया था. उस प्रतियोगिता में वह रनर अप रहीं थीं. जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की. उनकी एलबम रब्बा मेहर करें ने खूब सुर्खियां बटोरी है.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo

दीक्षा सिंह बक्शा विकास खंड के चितौडी गांव की रहने वाली हैं. उन्होंने अभिनय के अलावा इश्क तेरा फिल्म की कहानी भी लिखी है. इसके अलावा वो कई बड़ी कंपनियों के विज्ञापन में भी काम कर चुकी हैं.

पंचायत चुनाव लड़ेंगी मिस इंडिया रनर अप दीक्षा सिंह | Instragram Photo