Twitter दे रहा ट्वीट कर कमाने का मौका, लॉन्च किया Super Follow फीचर, ...जानें कैसे कमाएं?

Prabhat khabar Digital

ट्विटर ने लॉन्च किया सुपर फॉलो फीचर

Twitter ने नया Super Follow फीचर लॉन्च किया है. इस फीचर के जरिये उपयोगकर्ता ''सब्सक्राइबर ओनली कंटेंट'' के लिए पैसे कमा सकते हैं. इसे अभी iOS यूजर्स के लिए ही सीमित रखा गया है.

Twitter Super Follow | Twitter

कम-से-कम 10 हजार होने चाहिए फॉलोवर्स

Super Follow फीचर के एक्सेस को अभी सीमित रखा गया है. इस फीचर का एक्सेस करने के लिए उपयोगकर्ता के पास कम से कम 10,000 फॉलोवर्स होने चाहिए.

Twitter Super Follow | Twitter

सेट कर सकते हैं 2.99 डॉलर, 4.99 डॉलर और 9.99 डॉलर पर सब्सक्रिप्शन चार्ज

Super Follow फीचर में उपयोगकर्ता सब्सक्रिप्शन चार्ज को 2.99 डॉलर, 4.99 डॉलर और 9.99 डॉलर पर सेट कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए 30 दिन में कम-से-कम 25 ट्वीट होने चाहिए.

Twitter Super Follow | Twitter

अमेरिका और कनाडा के यूजर्स को कराया उपलब्ध

Super Follow फीचर को वर्तमान में अमेरिका और कनाडा के उपयोगकर्ताओं के लिए उपलब्ध कराया गया है. अप्लाई करने के लिए Twitter iOS ऐप पर मेन्यू ओपन कर सबसे नीचे मॉनिटाइजेशन के ऑप्शन में सुपर फॉलो का ऑप्शन दिखेगा. इस पर टैप करना होगा.

Twitter Super Follow | Twitter

18 साल या अधिक होनी चाहिए उम्र

इसके बाद आपको एलिजिबिलिटी चेक करना होगा. अगर इस फीचर के लिए आप चयनित किये जाते हैं, तो आपको अप्लाई बटन पर क्लिक करना होगा. साथ ही 18 साल की उम्र या अधिक होने के लिए वेरिफाई करना होगा.

Twitter | Twitter

ऐसे सब्मिट करें एप्लीकेशन

प्रोफाइल कंपलीट करने के बाद टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन ऑन कर कंटेंट कैटेगरी (जैसे- आर्ट, कॉमेडी) सेलेक्ट करना होगा. फॉर्म भर कर एप्लीकेशन सब्मिट कर देना है.

Twitter | Twitter

दूसरे देशों में ट्विटर जारी कर सकता है फीचर

Twitter ने स्पष्ट नहीं किया है कि एप्लीकेशन सब्मिट करने के बाद उपयोगकर्ताओं को अप्रूवल के लिए कितना इंतजार करना होगा. उम्मीद है कि यह फीचर जल्द ही दूसरे देशों में भी ट्विटर जारी कर सकता है.

Twitter | Twitter