RJD के 'संजय' बने तेजस्वी यादव और तेज प्रताप के बीच की दीवार! अब बड़े भाई ने लगाया पार्टी तोड़ने का आरोप

Prabhat khabar Digital

संजय यादव मूल रूप से हरियाणा के रहने वाले हैं और वर्तमान मेें तेजस्वी यादव के राजनीतिक सलाहकार पद पर कार्य कर रहे हैं.

Sanjay Yadav | Twitter

बताया जाता है कि तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) की संजय यादव पहली मुलाकात 2012-13 में दिल्ली में हुई थी, तब से दोनों साथ हैं.

तेजस्वी यादव की संजय यादव पहली मुलाकात 2012-13 में दिल्ली में हुई थी. | Twitter

संजय यादव राजद (RJD) के साथ जुड़ने से पहले एक आईटी कंपनी में जॉब करते थे, लेकिन तेजस्वी यादव के ऑफर के बाद उन्होंने जॉब छोड़ दी.

लालू यादव के साथ संजय यादव | Twitter

एक मीडिया को इंटरव्यू के दौरान संजय यादव (Sanjay Yadav) ने बताया कि पहली मुलाकात में लालू यादव (Lalu Yadav) ने उनसे पूछा कि क्या हम आगामी चुनाव में जीत जाएंगे, संजय ने बताया कि उनका जवाब था हां.

Lalu Prasad Yadav And Sanjay Yadav | Twitter

राजनीतिक गलियारों की चर्चा की मानें तो 2015 में राजद के प्रचंड जीत के बाद तेजस्वी यादव के साथ ही संजय यादव का कद भी बढ़ा. संजय यादव इसके बाद तेजस्वी के साथ अमूमन हरेक कार्यक्रम में दिखते हैं.

तेजस्वी यादव के साथ ही संजय यादव का कद भी बढ़ा. | Twitter

संजय यादव सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. वर्तमान में उनके ट्विटर हैंडल पर करीब 1 लाख 26 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं.

Sanjay Yadav | Twitter

राबड़ी देवी आवास से गुस्से में लौटे Tej Pratap, संजय यादव पर लगाया बड़ा आरोप

Tej Pratap yadav and sanjay yadav | Twitter

हालांकि तेज प्रताप के इस बयान के बाद ना तो संजय यादव और ना ही तेजस्वी यादव ने कोई प्रतिक्रिया दी है. इधर, आज तेज प्रताप ने यह आरोप लगा दिया कि संजय मुझे तेजस्वी से मिलने नहीं दे रहा है.

tej pratap yadav | Twitter