XUV700 : नयी महिंद्रा SUV की डिलीवरी कब शुरू होगी? यहां जानें पूरी डीटेल

Prabhat khabar Digital

XUV700 SUV Petrol Diesel Variants Delivery Date India: महिंद्रा एंड महिंद्रा की नयी एसयूवी Mahindra XUV700 का इंतजार करनेवालों के लिए खुशखबरी है.

| m&m

XUV700 की आपने बुकिंग करा ली है, तो और आप इसकी डिलीवरी का इंतजार कर रहे हैं तो आपको बता दें कि इस धांसू एसयूवी की डिलीवरी अक्टूबर के अंतिम सप्ताह से शुरू होगी.

| m&m

Mahindra XUV700 Petrol Variant की डिलीवरी पहले शुरू होगी. XUV700 Diesel Variants की डिलीवरी नवंबर के आखिरी हफ्ते में शुरू होगी.

| m&m

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ट्विटर पर एक्सयूवी700 के ऑफिशियल पेज पर यह जानकारी दी है. महिंद्रा एक्सयूवी की बुकिंग 7 अक्टूबर से शुरू हुई थी और कुछ घंटों में यह फुल हो गई.

| m&m

5-7 सीटर ऑप्शन में पेश महिंद्रा एक्सयूवी700 में 2198 cc तक का इंजन लगा है, जो 197.13 bhp तक की पावर जेनरेट करता है. यह मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों में आयी है.

| m&m

महिंद्रा की नयी एसयूवी के 5 सीटर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 11.98 लाख से 20.98 लाख रुपये तक है, वहीं इसका 7 सीटर मॉडल 12.49 लाख से 22.89 लाख रुपये में आयेगा.

| m&m

Mahindra XUV700 का भारतीय बाजार में मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, MG Hector Plus, Tata Safari और Hyundai Alcazar से है.

| m&m