Entertainment

May 2, 2024

Uma Ramanan Death: इस लोकप्रिय सिंगर का निधन, 6000 से ज्यादा म्यूजिक कंसर्ट में किया था परफॉर्म

तमिल सिंगर उमा रामानन अब हमारे बीच नहीं रही. उनका चेन्नई में निधन हो गया.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो, उमा ने 72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली. हालांकि उनकी मौत कैसी हुई, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है.

उमा ने संगीतकार इलैयाराजा के साथ कई गाने दिए है, जिसमें ओरु जीवन अलैथाथु, नी पाधि नान पाधि कन्ने, पूपलम इसाइकुम जैसे सॉन्गस शामिल है.

उमा रामानन ने करीब 6,000 से अधिक म्यूजिक कंसर्ट में भाग लिया था.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी म्यूजिक की जर्नी मोहनन कन्नन मुरली गीत से शुरू हुआ था.

पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनके पति एवी रामानन भी सिंगर है और उनके बेटे का नाम विग्नेश रमनन हैं.