Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर के दूसरे तल का चल रहा काम, आंदोलन के शहीदों को सम्मान देने की तैयारी

Sanjay Singh

अयोध्या में भगवान राम के मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जनवरी में रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो जाएंगे.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

मंदिर के प्रथम तल का निर्माण पूरा हो चुका है. अब द्वितीय तल पर निर्माण कार्य चल रहा है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी शुरू कर दी है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

मुख्य कार्यक्रम से पहले दिसंबर से आयोजन शुरू हो जाएंगे. पूरे देश को इन कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. इसके लिए पीएमओ से तारीख को लेकर हारी झंडी दी जाएगी.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट उन लोगों को भी सम्मान देने की योजना बना रहा है, जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में अपने प्राण गंवाए थे.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

ट्रस्ट की बैठकों में इन लोगों के नाम पर मूर्तियां, स्मारक, सड़क और भवन का नामकरण किए जाने के विकल्पों पर विचार किया गया है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter

अयोध्या में बनने वाले प्रस्तावित राम म्यूजियम में ऐसे सभी शहीदों को स्थान देकर उन्हें सम्मान देने पर मुहर लग सकती है.

Ayodhya Ram Mandir | Twitter