वाराणसी का दुर्गाकुंड मंदिर, जहां प्रियंका गांधी से पहले इंदिरा गांधी और PM Modi भी लगा चुके हैं हाजिरी

Prabhat khabar Digital

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी आज वाराणसी पहुंचीं हैं. किसान रैली को संबोधित करने से पहले प्रियंका गांधी दुर्गाकुंड और बाबा विश्वनाथ मंदिर में हाजिरी लगाई.

Priyanka Gandhi Durgakund | Prabhat Khabar

दुर्गाकुंड मंदिर पहुंचने के बाद प्रियंका गांधी ने वहां पर पूजा अर्चना की और मंदिर में परिक्रमा करती नजर आईं.

Priyanka Gandhi | Prabhat Khabar

दुर्गाकुंड मंदिर में प्रियंका गांधी का अलग ही अंदाज दिखा. मां कुष्मांडा देवी का दर्शन कर बाहर निकलने के दौरान प्रियंका गांधी ने एक महिला आरक्षी को गले लगाया.

priyanka gandhi news | Prabhat Khabar

बताया जाता है कि प्रियंका गांधी से पहले दुर्गाकुंड मंदिर पूर्व पीएम और उनकी दादी इंदिरा पहुंची थी. 1977 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद इंदिरा यहां दर्शन करने पहुंची थीं.

Durgakund Mandir | Prabhat Khabar

नवरात्रि में इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जुटती है. भक्त अराधना करने के लिए अहले सुबह से यहां पर लाइन में लग जाते हैं.

Durgakund Mandir | Prabhat Khabar

वाराणसी के दुर्गाकुंड मंदिर में 2017 में पीएम मोदी भी हाजिरी लगा चुके हैं. पीएम मोदी नवरात्रि के दूसरे दिन यहां पर हाजिरी लगाए थे.

PM Modi in Durgakund Mandir | Prabhat Khabar

इधर, दुर्गाकुंड में पूजा के बाद प्रियंका गांधी अन्नपूर्णा देवी मंदिर भी पहुंची, जहां पूजा अर्चना के बाद रैली स्थल की ओर निकल गईं.

priyanka gandhi | Prabhat Khabar