Ayodhya Divya Deepotsav: दुल्हन सी सजी राम की नगरी, लेजर शो ने लोगों को किया आकर्षित, देखें Photos

Prabhat Khabar Digital Desk, Lucknow

Divya Deepotsav in Ayodhya:

Divya Deepotsav in Ayodhya: राम की पैड़ी पर सोमवार की रात अद्भुत नजारा दिखा. पांचवें दीपोत्सव का आगाज हो गया है. राम की पैड़ी पर लेजर सो का ट्रायल किया जा रहा है.

राम की पैड़ी पर आयोजित लेजर शो | प्रभात खबर

रामनगरी अयोध्या एक बार फिर दुल्हन की तरह सजकर तैयार हो गई है. इस बार का दीपोत्सव बेहद खास होगा क्योंकि इस बार कार्यक्रम अलग-अलग किए जा रहे हैं.

लेजर शो का एक दृश्य | प्रभात खबर

भगवान राम का दरबार राम की पैड़ी पर सजाया गया है. जो भी श्रद्धालु गढ़ राम की पैड़ी पर पहुंच रहे हैं, वह भगवान राम के साथ सेल्फी ले रहे हैं. वहीं, दूसरी तरफ दीपोत्सव के दिन निकलने वाली झांकी में भी इस बार अद्भुत नजारा दिखेगा.

लेजर शो | प्रभात खबर

दीपोत्सव में पुत्रसृष्टि यज्ञ, श्री राम दरबार, नारी सुरक्षा सम्मान ऐसे तमाम दृश्यों पर झांकियां दिखाई जाएंगी, जो अपने में एक अद्भुत नजारा होगा.

राम की पैड़ी में लेजर शो | प्रभात खबर

राम कथा पार्क के पास बालू के रेत से बनाये गये मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के चित्र भी श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं.

भगवान राम का चित्र | प्रभात खबर

रामनगरी अयोध्या में 3 नवंबर को भव्य दीपोत्सव मनाया जाएगा. इस दिन अयोध्या त्रेतायुग की अयोध्या जैसी दिखाई देगी.

दुल्हन सी सजी अयोध्या | प्रभात खबर

रामदरबार की थीम पर रामकथा पार्क को सजाया गया है. यहीं पर रामायण कॉन्क्लेव की प्रदर्शनी भी लगायी गयी है, जो श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर रहे हैं.

राम दरबार | प्रभात खबर

रामकथा पार्क के प्रवेश मार्ग को इस तरह सजाया गया है कि लोगों को रामायणकालीन युग का अहसास होता है.

अयोध्या का प्रवेश गेट | प्रभात खबर

दीपोत्सव पर रामनगरी अयोध्या गाय के गोबर से बने दीयों से जगमगाएगी. राष्ट्रीय गौधन महासंघ ने गायों के गोबर से एक लाख 11 हजार दीये तैयार किये हैं.

रामकथा पार्क | प्रभात खबर