गोरखपुर में बना अनोखा रिकॉर्ड, एक लाख से अधिक लोगों ने हाथ में तिरंगा लेकर गाया राष्ट्रगान

Prabhat Khabar Digital Desk, Gorakhpur

स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर गोरखपुर के रामगढ़ ताल में शाम को अद्भुत नजारा देखने को मिला.

| प्रभात खबर

यहां पर जुटे एक लाख से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान जन गण मन और राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गान किया.

| प्रभात खबर

पहली बार रामगढ़ ताल पर इस तरह का अनोखा रिकॉर्ड बनाया गया है, जो अपने आप में ही एक कीर्तिमान है.

| प्रभात खबर

इस अवसर पर लाखों की संख्या में जुटे लोगों ने भारत मां की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा कर माहौल को देश भक्तिमय बना दिया.

| प्रभात खबर

रामगढ़ ताल के नौका विहार पर एक लाख से अधिक लोगों को हाथ में तिरंगा लेकर राष्ट्रगान का गान करने का आह्वान किया गया था.

| प्रभात खबर

यह अपने आप में रामगढ़ ताल पर पहला आयोजन है. इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक और लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया जाएगा.

| प्रभात खबर

गोरखपुर ग्रामीण विधायक विपिन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर रामगढ़ ताल की छटा इतनी खूबसूरत दिखने लगी है.

| प्रभात खबर