Bareilly: फरियादियों की समस्या का तत्काल करें समाधान, राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने दिये निर्देश

Prabhat khabar Digital

उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री राजस्व बनने के बाद छत्रपाल सिंह गंगवार पहली बार बरेली पहुंचे. यहां उन्होंने तहसील सदर का निरीक्षण किया और फाइलों का रख रखाव सही से करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण करते राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार | प्रभात खबर

राज्यमंत्री छात्रपाल सिंह गंगवार ने सदर तहसील के अधिकारियों को फाइलों का रख-रखाव सही से करने और कार्यालय में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए.

जानकारी लेते राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार | प्रभात खबर

छत्रपाल सिंह गंगवार ने सदर तहसील में महिला हेल्पडेस्क की कार्यशैली देखी और आवश्यक निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि तहसील सदर में आने वाले व्यक्तियों के तापमान आदि की जांच जरूर की जाए.

निरीक्षण करते राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार | प्रभात खबर

राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार ने अभिलेखाकार कक्ष, तहसीलदार कोर्ट, तहसीलदार न्यायिक कोर्ट, नजारत, मतदाता पंजीकरण केन्द्र, उप जिलाधिकारी कार्यालय आदि का भी मुआयना किया.

Minister of State Chhatrapal Singh Gangwar | प्रभात खबर

उपजिलाधिकारी सदर विशु राजा ने इस दौरान तहसील सदर के अन्तर्गत किए जा रहे राजस्व कार्यों और न्यायालय के कार्यों के बारे में मंत्री को जानकारी दी.

| प्रभात खबर

उप जिलाधिकारी को मंत्री ने तहसील परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने को कहा. साथ ही, जो कार्य अभी लम्बित हैं, उन्हें जल्दी पूरा करने का प्रयास किए जाने को भी कहा.

निरीक्षण करते राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार | प्रभात खबर

इस अवसर पर तहसीलदार सदर गौतम सिंह, तहसीलदार न्यायिक अनिल कुमार, नाजिर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

राज्यमंत्री छत्रपाल सिंह गंगवार | प्रभात खबर