Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या पर पवित्र स्नान के बीच फूलों की वर्षा, संगम पर दिखा अलौकिक नजारा, देखें Photos

Sohit Kumar

Mauni Amavasya Photos: मौनी अमावस्या के स्नान पर्व के लिए प्रयारागज माघ मेला में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है. शनि अमावस्या का खास संयोग होने की वजह से इस स्नान पर्व पर डुबकी का महत्व और बढ़ गया है.

Mauni Amavasya Photos | Twitter

देर रात से ही लोग संगम तट पर उमड़ पड़े. उन्होंने संगम में डुबकी लगाने के बाद आज विधि विधान से मां गंगा का पूजन अर्चन कर दीपदान किया.

Mauni Amavasya Photos | Twitter

ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का जोश देखने लायक था. मौनी और शनि अमावस्या के एक साथ पड़ने के कारण आज करीब दो करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है.

Mauni Amavasya Photos | Twitter

स्नान के अवसर पर आज हेलिकॉप्टर से संगम समेत गंगा के दोनों तटों पर बने स्नान घाटों पर पुष्पवर्षा की गई.

Mauni Amavasya Photos | Twitter

इस पुष्पवर्षा के जरिए संतों, श्रद्धालुओं, कल्पवासियों का स्वागत किया गया.

Mauni Amavasya Photos | Twitter

स्नान घाटों पर पैरामिलिट्री फोर्स के अलावा जल पुलिस के जवान भी सतर्क हैं. सीसीटीवी कैमरा के अलावा बॉडी वार्न कैमरे से ऑनलाइन निगरानी की जा रही है.

Mauni Amavasya Photos | Twitter

इन कैमरों से लैस पुलिसकर्मी मेला क्षेत्र के सघन भीड़ वाले स्थानों पर तैनात हैं. कंट्रोल रूम में बैठे पुलिसकर्मी और अफसर कैमरों के जरिए नजर बनाए हुए हैं.

Mauni Amavasya Photos | Twitter