Bhojpuri Film : जानें कितने पढ़े लिखे हैं आपके पसंदीदा भोजपुरी सितारे

Prabhat khabar Digital

अपने शानदार गानों और अभिनय से लोगों का मनोरंजन करने वाले पवन सिंह ने सिर्फ 10वीं कक्षा तक की पढ़ाई की हैं. इन्हें भोजपुरी सिनेमा का सलमान खान भी कहा जाता है.

pawan singh | instagram

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक मानी जाती हैं. अक्षरा आए दिन सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट को लेकर चर्चा में रहती हैं. अक्षरा सिंह ने अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और फिल्म इंडस्ट्री में आ गई.

akshara singh | instagram

अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भेजपुरी सिनेमा जगत के टॉप एक्टर्स में से एक हैं. अपने अभिनय और फिल्मों के के लिए मशहूर निरहुआ ने सिर्फ 12वीं तक ही पढ़ाई की हैं

dinesh lal yadav | instagram

भोजपुरी सिने जगत की जानी मानी कलाकार आम्रपाली दुबे ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है. आम्रपाली अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं. इसके साथ ही आम्रपाली सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं.

amprapali dubey | instagram

भोजपुरी जगत के जाने माने कलाकार खेसारी लाल यादव ने बड़ी तेजी से सफलता का मुकाम हासिल किया है. आए दिन खेसारी अपने गानों को लेकर चर्चा में रहते हैं. इन्होंने केवल दसवीं तक ही पढ़ाई की है.

khesari lal yadav | instagram

मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं. रानी चटर्जी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से ग्रेजुशन पूरा किया है.

rani chatterjee | instagram

दिग्गज भोजपुरी अभिनेता और वर्तमान भाजपा सांसद रवि किशन ने साउथ और बॉलीवुड में भी काम किया है. अगर इनकी पढ़ाई की बात करें तो एक्टर ने 12वीं तक की ही पढ़ाई की है.

ravi kishan | instagram

अपने अभिनय और दिलकश अदाओं के लिए मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा ने संस्कृत विषय से अपना ग्रेजुएशन किया है. मोनालिसा सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं.

monalisa | instagram