Tokyo Paralympics: नोएडा के डीएम सुहास का टोक्यो में जलवा, सुनहरा इतिहास रचने से बस एक कदम दूर

Prabhat khabar Digital

टोक्यो पैरालंपिक (Tokyo Paralympics) में बैडमिंटन खिलाड़ी सुहास यतिराज (Suhas Yathiraj) ने फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है.

Tokyo Paralympics | फोटो - ट्वीटर

बैडमिंटन मेन्स सिंगल्स के एसएल4 क्लास सेमीफाइनल में सुहास ने इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतिवान को सीधे सेटों में 2-0 से हराया.

| फोटो - ट्वीटर

नोएडा के डीएम सुहास यतिराज ने सेमीफाइनल मुकाबला सिर्फ 30 मिनटों में 21-9, 21-15 से जीता.

| फोटो - ट्वीटर

आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई दुनिया के दूसरे नंबर के बैडमिंटन खिलाड़ी है और साथ ही 2007 में आईएएस के लिए भी चुने गए थे.

| फोटो - ट्वीटर

सुहास यतिराज 2018 में जकार्ता में एशियाई पैरा खेलों में कांस्य पदक विजेता हैं और उन्होंने 2016 में चीन में एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक भी जीता है.

| फोटो - ट्वीटर

सुहास यतिराज एक भारतीय पेशेवर पैरा-बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जो वर्तमान में उत्तर प्रदेश कैडर के 2007 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं.

| फोटो - ट्वीटर