IPL 2021: दिल्ली का सपना टूटते ही पिच पर लेट कर रोने लगे पृथ्वी शॉ, कप्तान पंत के आंखों से भी निकले आंसू

Prabhat khabar Digital

राहुल त्रिपाठी के छक्के के दम पर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हरा कर IPL 2021 फाइनल में जगह बना ली.

KKR | फोटो - ट्वीटर

बता दें कि मैच के अंतिम ओवर में KKR को आखिरी दो गेंद में छह रन की जरूरत थी और सामने रविचंद्रन अश्विन के हाथ में गेंद थी, लेकिन त्रिपाठी ने पांचवीं गेंद को सीमा के पार पहुंचाकर दिल्ली का सपना तोड़ दिया.

| फोटो - ट्वीटर

कोलकाता से हार के बाद दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ मैदान पर लेटकर भावुक हो गए. पृथ्वी शॉ के आंसू छलक उठे थे.

| फोटो - ट्वीटर

वहीं, ड्रेसिंग रूम में भी पृथ्वी शॉ को अकेले तनाह बैठकर रोते हुए देखा गया. पृथ्वी शॉ इस हार से बुरी तरह से टूट गए.

| फोटो - ट्वीटर

कोलकता के हाथों मिली हार के बाद कप्तान रिषभ पंत भी भावुक दिखे. उनके आंखों में भी आंसू साफ-साफ देखे जा सकते थें.

| फोटो - ट्वीटर

दिल्ली कैपिटल्स के पूर्व कप्तान श्रेयस अय्यर भी हार के बाद काफी भावुक दिखे. कोच रिकी पोंटिग ने उन्हें दिलासा दिया और हौसला बढ़ाया.

| फोटो - ट्वीटर

इससे पहले स्पिनर वरूण चक्रवर्ती की अगुआई में अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर केकेआर ने दिल्ली कैपिल्टस को पांच विकेट पर 135 रन पर रोक दिया था.

| फोटो - ट्वीटर