Prabhat khabar Digital
झारखंड की शान महेंद्र सिंह धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जितना शोहरत कमाया है उतना ही क्रिकेट के मैदान बाहर भी.
धोनी बस क्रिकेट के मैदान पर ही टॉप नहीं करते बल्कि टैक्स भरने के मामले में भी उनका कोई सानी नहीं है.
धोनी ने साल 2020 में 28 करोड़ का इनकम टैक्स भरा और व्यक्तिगत करदाता श्रेणी में झारखंड में कैप्टन कूल सबसे ऊपर हैं.
व्यक्तिगत करदाता श्रेणी में धोनी लगातार तीसरे साल भी झारखंड के टॉप करदाता बने हुए हैं.
बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2017-18 के लिए 12.17 करोड़ रूपए टैक्स जमा किया था. उस समय भी बिहार और झारखंड में धोनी सबसे अधिक टैक्स देने वाले शख्स बने थें.
धोनी ने 2016-17 में भी सबसे अधिक 10.93 करोड़ टैक्स जमा किया था. फोर्ब्स के अनुसार धोनी की 2017 में धोनी की कमाई लगभग 63.77 करोड़ थी.
आपको बता दें कि धोनी टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और वन डे की कप्तानी भी छोड़ चुके हैं. आईपीएल में धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करते हैं.