बचपन की दोस्त हैं अनुष्का शर्मा और साक्षी धोनी, स्कूल के टाइम की तस्वीरें हुई वायरल

Prabhat khabar Digital

महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली की वाइफ साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा एक ही स्कूल में पढ़ चुकी हैं. दोनों स्कूल टाइम फ्रेंड्स और अच्छी दोस्ती थीं.

| फोटो - सोशल मीडिया

बता दें कि साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा के स्कूल की ग्रुप फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अनुष्का और साक्षी बचपन की फोटो दिखाई दे रही हैं.

| फोटो - सोशल मीडिया

अनुष्का के पिता इंडियन आर्मी में ऑफिसर थे और जब उनकी पोस्टिंग असम में हुई थी तो वहां के सैंट मैरी स्कूल में अनुष्का ने पढ़ाई की थी. उस स्कूल में ही उस वक्त साक्षी भी पढ़ती थीं.

| फोटो - सोशल मीडिया

बात करें साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा की तस्वीरों की तो, बचपन की तस्वीर में अनुष्का पिंक कलर के लहंगा-चुन्नी में नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी और साक्षी ने परी की ड्रेस पहनी हुई है.

| फोटो - सोशल मीडिया

इसके अलावा इन दोनों के बड़े होने की भी साथ में तस्वीरें हैं, जिसमें यह दोनों अपने दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं.

| फोटो - सोशल मीडिया

साल 2013 में अनुष्का शर्मा ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'साक्षी और मैं असम के एक बहुत छोटे शहर में एक साथ रहते थे.

| फोटो - सोशल मीडिया

वहीं IPL 2021 खत्म होने के बाद ऐसा खबरे आ रही हैं कि साक्षी प्रेगनेंट हैं और उनके घर जल्द ही नया मेहमान आमे वाला है.

| फोटो - सोशल मीडिया