18 साल की उम्र में ही इस लड़की ने बड़ा तोहफा हासिल कर लिया है. दरअसल, 31 अक्टूबर 2023 को मैड्रिड, स्पेन में अपने 18वें जन्मदिन पर स्पेनिश संसद में स्पेनिश संविधान के प्रति पूरे विधि-विधान के साथ शपथ ली. आइये जानते हैं कौन हैं यह.
leonor | Instagram: princess.leonor
यह <a href="https://www.prabhatkhabar.com/topic/spain">स्पेन</a> की राजकुमारी है लियोनोर. राजकुमारी लियोनोर स्पेन के वर्तमान राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया की सबसे बड़ी बेटी हैं.
स्पेन की राजकुमारी | Instagram: princess.leonor
राजकुमारी लियोनोर का जन्म 31 अक्टूबर 2005 को मैड्रिड, स्पेन में वर्तमान राजा फेलिप VI और रानी लेटिजिया के घर हुआ था.
राजकुमारी लियोनोर | Instagram: princess.leonor
लियोनोर ने अपनी शिक्षा सांता मारिया डे लॉस रोजलेस स्कूल में प्राप्त की है, जो उनके पिता का ही अल्मा मेटर है.
princess leonor | Instagram: princess.leonor
अपनी माध्यमिक शिक्षा पूरी होने के बाद, उन्होंने यूनाइटेड किंगडम के वेल्स में यूडब्ल्यूसी अटलांटिक कॉलेज में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में दाखिला लिया.
राजकुमारी | Instagram: princess.leonor
17 अगस्त 2023 को, लियोनोर ने जनरल मिलिट्री अकादमी में अपना तीन साल का सैन्य प्रशिक्षण शुरू की. उन्हें एक कैडेट बटालियन के रूप में नियुक्त किया जाएगा.
princess leonor | Instagram: princess.leonor
अपने 18वें जन्मदिन (31 अक्टूबर 2023) पर लियोनोर को आधिकारिक तौर पर कोर्टेस से पहले उत्तराधिकारी घोषित किया गया था.
लियोनोर | Instagram: princess.leonor
यदि लियोनोर प्रत्याशित रूप से सिंहासन ग्रहण करती है, तो वह अपनी चौथी परदादी, इसाबेला द्वितीय के बाद स्पेन की पहली रानी बन जाएगी, जिन्होंने 1833 से 1868 तक सिंहासन संभाला था.
military training | Instagram: princess.leonor
मखमल के कपड़ों और जूतों को छोड़कर सेना के भारी बूट्स और यूनिफॉर्म को पहनकर हथियारों को चलाने की ट्रेनिंग लेंगी.
लियोनोर | Instagram: princess.leonor
<a class="cta-anchor" href="https://www.prabhatkhabar.com/photos/diwali-2023-festive-season-home-decoration-with-lights-curtains-plants-everyone-says-wow-unk " target="_blank" rel=""><span class="cta-text">Also Read</span></a>
स्पेन की रानी | Instagram: princess.leonor