Sooryavanshi Actor Fitness Routine: Abhimanyu Singh का ये है फिटनेस रूटीन, एक्टर ने खुद को ऐसे किया तैयार

Prabhat khabar Digital

अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म सूर्यवंशी में रियाज हफीज नाम के किरदार की भूमिका निभा रहे अभिनेता अभिमन्यु सिंह को दर्शकों का काफी प्यार मिल रहा है

| Youtube

रोहित शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में खतरनाक विलेन बन अक्षय कुमार की नाक में दम करने वाले अभिमन्यू सिंह का फिल्म में किरदार इसके मेन लीड यानी खिलाड़ी कुमार को कड़ी टक्कर देता नजर आया है. फिजिक के मामले में भी अभिमन्यू किसी से कम नहीं लगे हैं.

| Youtube

एक्टर अभिमन्यू सिंह ने रियाज हफीज के रोल के लिए काफी मेहनत की है, जो फिल्म में नजर आ रही है. फिटनेस के लिए अभिमन्यू रोज सुबह दौड़ लगाते थे साथ ही स्ट्रेचिंग भी करते थे

| Youtube

अभिमन्यू ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि वो सेट पर भी जाकर स्टेचिंग करते थे, ऐसा नहीं करने पर क्रैंप्स आने का डर रहता है

| Youtube

आपको बता दें अभिमन्यू सिंह कभी स्ट्रिक्ट डाइट फॉलो नहीं करते, वो नॉर्मल दाल सब्जी ही खाते हैं

| Youtube

अभिमन्यूू बताते हैं वो उन्होंने फिल्म में अपने रोल के लिए थोड़ा सा वेट पुट ऑन किया था, फिल्म में उनका किरदार जब जेल से बाहर आता है, तो उसे और खतरनाक दिखाने के लिए एक्टर ने ऐसा किया था

| Youtube

अभिमन्यू बताते हैं कि फिल्म में उनका चरित्र एक विशिष्ट खलनायक का नहीं है, उसकी अपनी विचारधारा है, अपने लोगों के लिए काम करता है और एक भावनात्मक रूप से बहुत वास्तविक है

| Youtube