आश्विन मास की अमावस्या को सर्वपितृ अमावस्या कहा जाता है. इस साल सर्व पितृ अमावस्या 14 अक्टूबर दिन शनिवार को है.
Surya Grahan October 2023 | twitter
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 14 अक्टूबर को लगेगा. इसके ठीक 15 दिन बाद यानी 28 अक्टूबर को साल का दूसरा चंद्रग्रहण लगेगा.
Surya Grahan October 2023 | twitter
इस बार सर्व पितृ अमावस्या पर साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लग रहा है. सूर्य ग्रहण रात 8 बजकर 34 मिनट से लेकर देर रात 2 बजकर 25 मिनट तक लगेगा.
Surya Grahan October 2023 | twitter
ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण घटना मानी जाती है. क्योंकि इसका प्रतिकूल और अनुकूल दोनों प्रभाव देश दुनिया पर पड़ता है.
Surya Grahan 2023 | twitter
सूर्य ग्रहण की अवधि कुल 6 घंटे 9 मिनट की होगी. इसलिए सर्व पितृ अमावस्या पर लोगों को कुछ विशेष गलतियां करने से बचना होगा.
Surya Grahan 2023 | twitter
सूर्य ग्रहण के दौरान पूजा-पाठ नहीं करनी चाहिए. लेकिन इस सूर्य ग्रहण में सूतक काल मान्य नहीं है. इसलिए पूजा की जा सकती है.
Surya Grahan 2023 | twitter
हिंदू धर्म की मान्यता है कि ग्रहण के दौरान भोजन नहीं करना चाहिए. ग्रहण लगने के कुछ समय पहले खाद्य पदार्थों में कुश या तुलसी के पत्ते डाल देना चाहिए और ग्रहण के समाप्त हो जाने के बाद इसे घर से बाहर फेंक दें.
Surya Grahan 2023 | twitter
सूतक और ग्रहण काल में भगवान को ना छुएं, उनके कपाट बंद कर दें. ग्रहण में मल-मूत्र त्यागना, पानी पीना, दांतों में ब्रश करना, बालों में कंघी करना वर्जित माना गया है.
Surya Grahan 2023 | twitter
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान करना चाहिए. ग्रहण काल के दौरान मंत्र जाप करना या भगवान की भक्ति करना चाहिए.
Surya Grahan 2023 Kab Lagega | twitter
गर्भवती महिला पर ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव न पड़े इसके लिए उन्हें तुलसी का पत्ता जीभ पर रखकर हनुमान चालीसा और दुर्गा स्तुति का पाठ करना चाहिए.
Surya Grahan 2023 | twitter