क्या आप भी हैं एक ओवरप्रोटेक्टिव पेरेंट? इन संकेतों से लगाएं पता

Author: Saurabh Poddar

21 July/2024

बच्चों और पेरेंट्स के बीच का रिश्ता बैलेंस्ड होना चाहिए. अगर ऐसा न हो तो पेरेंट्स और उनके बीच रिश्तों में दरार आने की संभावना रहती है. 

आज हम आपको कुछ ऐसे संकेतों के बारे में बताने जा रहे है जो इस बात की ओर इशारा करेंगे कि आप एक ओवरप्रोटेक्टिव पैरेंट हैं.

अगर आप अपने बच्चे के हर एक्टिविटी पर नजर रखते हैं और उन्हें बार-बार गाइड करते हैं तो यह निशानी है ओवरप्रोटेक्टिव होने की.

अगर आप अपने बच्चों के सभी निर्णय खुद लेते हैं चाहे वे कितने भी छोटे हों तो यह भी इस बात की निशानी है.

अगर आप छोटी-छोटी चीजों के लिए भी अपने बच्चे की चिंता करते है तो यह भी एक संकेत है कि आप ओवरप्रोटेक्टिव पैरेंट हैं.

अगर आप अपने बच्चों को बिलकुल ही रिस्क नहीं लेने देते हैं तो यह भी इस बात की ओर इशारा करता है.

आप अपने बच्चों को उनके दोस्तों या फिर आसपास के लोगों से बात करने के दौरान बीच में बोल देते हैं. यह भी एक निशानी है ओवरप्रोटेक्टिव पैरेंट की.