शहनाज गिल को कमरे में मिला भूत, बयां किया वो खौफनाक मंजर
Author: Ashish Lata
29/July/2024
शहनाज गिल की खूबसूरती और ग्लैमरस अदाओं का हर कोई दीवाना है.
सोशल मीडिया पर पंजाब की कैटरीना कैफ की तगड़ी फैन-फॉलोइंग है.
इन-दिनों शहनाज अमेरिका में घूम रही हैं. वहां से एक्ट्रेस फैंस के लिए कई फोटोज भी शेयर करती हैं.
हॉलीडे के बीच शहनाज को वहां पैरानॉर्मल एक्टिविटी का सामना करना पड़ा.
जी हां शहनाज को मियामी में आसपास भूत होने का एहसास हुआ.
एक्ट्रेस ने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें बताया कि उनके कमरे में भूत है.
थैंक यू फॉर कमिंग स्टार ने बताया कि कमरे में उन्हें कुछ नेगिटिव एनर्जी फील हुई.
वीडियो में वह अपने भाई से पिछली रात की बातें बताने को कहती है. उनका भाई कहता है कि कमरे में भूत है.
शहनाज ने ये भी कहा कि उनके भाई नेगिटिव एनर्जी से काफी डर गए थे.
उसी वीडियो में शहनाज ने कहा कि सभी तड़के सो गये थे, लेकिन एक अजीब आवाज ने सभी को जगा दिया.
Also Read: शाहरुख खान संग तब्बू ने क्यों किसी फिल्म में नहीं किया काम
Medium Brush Stroke
यहां पढ़ें